फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sher-e-Punjab T-20: Harnoor's innings went in vain, Blasters lost to Phantoms

शेर-ए-पंजाब टी-20 : हरनूर की पारी गई बेकार, फैंटम से हारे ब्लास्टर्स

Wed, 19 Jun 2024 07:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Sher-e-Punjab T-20: Harnoor's innings went in vain, Blasters lost to Phantoms
चंडीगढ़। बीएलवी ब्लास्टर्स के सलामी बल्लेबाज हरनूर पन्नू की 47 गेंदों पर खेली गई 87 रनों की शानदार पारी बेकार गई, क्योंकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके। फैंटम ने आठ रन की रोमांचक जीत दर्ज की। आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से आयोजित दूसरे शेर-ए-पंजाब टी20 कप के दौरान बीएलवी ब्लास्टर्स को 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल फैंटम से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल फैंटम ने आक्रामक खेल दिखाया और 20 ओवरों में 209/5 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसमें मध्यक्रम के बल्लेबाज वैभव कालरा ने 34 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 211 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जसकरनवीर पॉल (30 गेंदों पर 47 रन) और कप्तान अनमोलप्रीत सिंह (38 गेंदों पर 47 रन) ने फैंटम को शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन

आर्यन मेहरा ने अनमोलप्रीत का विकेट लिया, बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने जसकरनवीर को आउट किया, जिन्होंने 156 की स्ट्राइक-रेट से अपनी पारी खेली। इसके बाद रिधम सत्यवान और वैभव ने खेल आगे बढ़ाया। जब रिधम खुलकर खेलने की कोशिश कर रहे थे तभी आर्यन ने उनका विकेट ले लिया। उन्होंने 15 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि दूसरे छोर पर वैभव लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। उनकी पारी ने फैंटम को 209/5 रन तक पहुंचाया। वैभव का विकेट हरप्रीत ने लिया। ब्लास्टर्स के लिए आर्यन ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी क्रिकेट एसोसिएशन से पीसीए में शामिल हुए सलामी बल्लेबाज हरनूर ने ब्लास्टर्स को धमाकेदार शुरुआत दी। उन्होंने अपने साथी मनवीर हीर को जल्दी खो दिया लेकिन दूसरे छोर से कप्तान नमन धीर ने उनकी मदद की। उन्होंने फैंटम के गेंदबाजों पर हमला किया और दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। कार्तिक चड्ढा ने नमन को आउट करके रन पर ब्रेक लगा दिया। ब्लास्टर्स को तब झटका लगा जब उन्होंने कुछ ही समय में इन-फॉर्म बल्लेबाज अनमोल मल्होत्रा (4) और तनवीर सिंह (8) को खो दिया। गुरमेहर (21 गेंदों पर 29) और हरनूर ने ब्लास्टर्स की संभावनाओं को मजबूत किया लेकिन 19वें ओवर में सुखबीर बाजवा ने हरनूर को आउट कर दिया। हरनूर के आउट होने के बाद हरप्रीत पर सबकी निगाहें टिकी रहीं। 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर उन्होंने ब्लास्टर्स को एक और मौका दिया लेकिन अंत में फैंटम ने बाजी मार ली। सोहराब धालीवाल और अनमोलप्रीत सिंह ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article