फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sher-e-Punjab becomes T20 champion for the second consecutive time

Chandigarh News: लगातार दूसरी बार बना शेर-ए-पंजाब टी20 चैंपियन

Fri, 28 Jun 2024 05:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Sher-e-Punjab becomes T20 champion for the second consecutive time
मोहाली। शेर-ए-पंजाब टी20 कप सीजन-2 का वीरवार को पीसीए के आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गत विजेता बीएलवी ब्लास्टर्स ने ट्राइडेंट स्टैलियंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन ट्राइडेंट के खिलाड़ी अंतिम ओवर में जीत से चूक गए। इस टीमों ने बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और जमकर चाैकों-छक्कों की बरसात हुई।
विज्ञापन

ट्राइडेंट स्टैलियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। जवाब में बीएलवी ब्लास्टर्स ने 19.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। ट्राइडेंट स्टैलियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। प्रभसिमरन सिंह ने कप्तानी पारी खेली और 31 गेंद पर 50 रन बनाए। उनका साथ देते हुए आदित्य 25 रन बनाकर लौट गए, लेकिन सलिल अरोड़ा ने बेहतरीन खेल दिखाया और उन्होंने 33 गेंद पर नाबाद 78 रन बनाकर टीम का स्कोर 204/5 तक पहुंचाया। उनकी 236.36 की स्ट्राइक रेट वाली पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। रमनदीप सिंह ने 22 रन का योगदान दिया। बीएलबी ब्लास्टर्स के लिए आराध्य शुक्ला और सिमरनजीत सिंह ने दो-दो विकेट विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में उतरी बीएलवी ब्लास्टर्स के लिए ओपनर हरनूर पन्नू ने 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, अनमोल मल्होत्रा ने उनका बखूबी साथ निभातो हुए 58 रन का योगदान दिया। दोनों ने चौको-छक्कों की बरसात से ट्राइडेंट को जीत से दूर कर दिया। अंतिम ओवर में हरप्रीत बराड़ ने दो छक्के लगाकर टीम के लिए जीत पक्की कर दी। ब्लास्टर्स ने 19.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ट्राइडेंट की ओर से गुरविंदर भुल्लर ने तीन जबकि गुरनूर बराड़ ने 2 विकेट झटके। एक सफलता रमनदीप को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed