फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sheilja Resigned, Fill Nomination for Rajyasabha

राज्यसभा के लिए कुमारी सैलजा ने मंत्री पद छोड़ा

Wed, 29 Jan 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Jan 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
Sheilja Resigned, Fill Nomination for Rajyasabha

कांग्रेस ने हरियाणा की अपने हिस्से की राज्यसभा की इकलौती सीट से केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कुमारी सैलजा को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सैलजा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। 51 वर्षीय कुमारी सैलजा ने हरियाणा विधानसभा के सचिव और रिटर्निंग अफसर सुमित कुमार के सामने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, परिवहन मंत्री आफताब अहमद, सीपीएस रामकिशन गुर्जर, विधायक बीबी बत्तरा, डीके बंसल, आनंद कौशिक, जयतीर्थ दहिया और जगबीर मलिक ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्र भरने के समय प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. शकील अहमद, प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह, विधायक नरेश सेलवाल, राजपाल भूखड़ी भी उपस्थित थे।

मंगलवार को मुख्यमंत्री काफी समय पहले विधानसभा पहुंच गए जबकि कुमारी सैलजा करीब 12 बजे पहुंचीं। पंचकूला जिले के कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उनके समर्थकों ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नारे लगाए। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ने सैलजा को बधाई दी।

इनेलो की तरफ से कश्यप ने भरा नामांकन पत्र
इनेलो प्रत्याशी के तौर पर राम कुमार कश्यप ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल किया। कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर बलदेव वाल्मीकि ने नामांकन पत्र भरा।

दोनों के नामांकन पत्र भरते समय इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विधायक रामपाल माजरा, प्रदीप चौधरी, कलीराम पटवारी, नरेंद्र सांगवान, कृष्ण लाल पंवार, नसीम अहमद, कर्नल रघुवीर सिंह, बीडी ढालिया, आरएस चौधरी, डॉ. एमएस मलिक, एनस मल्हान, राम सिंह बराड़ और अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

अभय चौटाला ने बताया कि बलदेव वाल्मीकि ने नामांकन पत्र कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर भरा है। अगर कांग्रेस व्हिप जारी न करे और विधायकों को अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालने का मौका मिले तो कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 20 वोट ही मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे उनकी तरफ से राम कुमार कश्यप ही उम्मीदवार हैं।


सैलजा, कश्यप का निर्विरोध चुना जाना तय
हरियाणा से राज्यसभा के लिए दो सीटों का चुनाव होना है। कांग्रेस के पास 46 विधायक हैं। उन्हें सात निर्दलीय और एक बीएसपी विधायक का समर्थन है।

इनेलो और अकाली दल के 31 विधायक हैं। कांग्रेस की तरफ से केवल कुमारी सैलजा ने नामांकन पत्र भरा है। इनेलो के कवरिंग उम्मीदवार बलदेव वाल्मीकि नामांकन पत्र वापस ले लेंगे तो इनेलो के राम कुमार कश्यप उम्मीदवार रह जाएंगे।

रिटर्निंग अफसर सुमित कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 जनवरी को शाम तीन बजे नामांकन पत्र वापसी के बाद अगर दो उम्मीदवार रहे तो उसी दिन दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed