फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sheikh freed statue in mohali sikh museum

अब सिख म्यूजियम में बाबा शेख फरीद के भी होंगे दर्शन

Mon, 28 Dec 2015 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 28 Dec 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
sheikh freed statue in mohali sikh museum

मोहाली के बलौंगी स्थित सिख म्यूजियम में नए साल में संगत बाबा शेख फरीद जी के मॉडल के दर्शन भी कर पाएंगी। म्यूजियम के संस्थापक कलाकार परविंदर सिंह तीन महीने से मॉडल तैयार करने में जुटे हुए है। मॉडल का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। जल्द ही मॉडल को म्यूजियम में स्थापित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कलाकार परविंदर सिंह ने बताया कि वह काफी समय सिख इतिहास से संबंधित महान सपूतों और योद्धाओं के मॉडल तैयार कर रहे हैं। करीब सौ से अधिक मॉडल उन्होंने तैयार कर लिए हैं। अक्सर जो भी सिख म्यूजियम देखने आता था तो वह उन्हें सलाह देते थे कि म्यूजियम में बाबा फरीद जी का मॉडल स्थापित किया जाए।
विज्ञापन


लंबे समय से संगत की मांग चली आ रही थी। इसी बीच एक दिन वह म्यूजियम में बैठे हुए थे, तभी उनके मन में आइडिया आया कि क्यों न बाबा फरीद का मॉडल बनाया जाए। इसके बाद उन्होंने बाबा फरीद जी से जुड़ी कुछ किताबें पढ़ीं। साथ ही उनकी पेंटिंग आदि को देखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनके मन में बाबा फरीद जी की एक छबि बन गई। फिर बाबा फरीद जी का मॉडल बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की। वह रोजाना तीन से चार घंटे मॉडल पर काम करते थे। करीब तीन महीने में उन्होंने यह मॉडल तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed