फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sheetal Angural appealed to High Court to give him blanket bail

Punjab: आप से भाजपा में गए शीतल अंगुराल ने हाईकोर्ट से मांगी ब्लैंकेट बेल, पंजाब सरकार से खुद को खतरा बताया

Fri, 10 May 2024 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 May 2024 02:06 PM IST
सार

शीतल अंगुराल ने सांसद सुशील रिंकू के साथ आप का दामन छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी। इसके अलावा शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ऑपरेशन लोटस को लेकर आप पर कई तरह के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Sheetal Angural appealed to High Court to give him blanket bail
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए व हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल ने पंजाब सरकार से खुद को खतरा बताते हुए ब्लैंकेट बेल देने की हाईकोर्ट से अपील की है। साथ ही पंजाब सरकार को निर्देश देने की मांग की है कि यदि याची के खिलाफ कोई कार्रवाई करनी हो तो उसे 15 दिन का एडवांस नोटिस दिया जाए।
विज्ञापन


अंगुराल ने अपनी याचिका में बताया कि वह आम आदमी पार्टी से जालंधर की विधानसभा सीट से विजयी घोषित हुए थे। बीते दिनों उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी और इसके बाद से ही पंजाब सरकार उससे रंजिश की भावना रख रही है। रोजाना आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं। याची के घर के पास भी लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन


याची पक्ष ने आरोप लगाया कि उसे किसी झूठे मामले में राजनीतिक रंजिश के तहत पंजाब सरकार फंसा सकती है। हाईकोर्ट से मांग की गई कि यदि याची के खिलाफ पंजाब पुलिस कोई भी कार्रवाई करना चाहती है तो इससे पहले उसे पंद्रह दिन का एडवांस नोटिस दिया जाए। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका में ऐसा कोई ठोस कारण या मंशा नहीं बताई गई है। ऐसे में अगली सुनवाई पर याची बताए कि उसे क्या और किस तरह का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed