फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shatabdi, anubhuti, coach, luxary, factory, passenger

शताब्दी में सफर करने वालों को मिलेगी नई 'अनुभूति'

Mon, 30 Dec 2013 07:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Dec 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
shatabdi, anubhuti, coach, luxary, factory, passenger

मार्निंग शताब्दी से नई दिल्ली तक सफर करने वाले ट्राइसिटी के यात्री अगले महीने से लग्जरी कोच में यात्रा कर सकेंगे। ठीक वैसे ही जैसे वे विमान में करते हैं।

विज्ञापन


सीट के पास लगे बटन को दबाकर वह अटेंडेंट बुला पाएंगे। अगले महीने से मार्निंग शताब्दी में अनुभूति कोच जोड़ा जाएगा।

इसके बाद यह ट्रेन देश की पहली ऐसी शताब्दी एक्सप्रेस बन जाएगी जिसमें अनुभूति कोच लगा होगा। चेन्नई में इंटीग्रेटेड कोच फैक्टरी से यह कोच मंगाया जा रहा है और अगले महीने इस कोच के चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में अनुभूति कोच शताब्दी एक्सप्रेस में जोड़ा जाएगा। स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने इस साल के रेल बजट में शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनों में अनुभूति कोच की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभूति कोच में शताब्दी की एक्जीक्यूटिव क्लास की तरह ही 56 सीटें होंगी और इनका किराया शताब्दी के एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए से 60 फीसदी ज्यादा होगा।


इस कोच में सफर करने वाले यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे ने अनुभूति कोच को तैयार करने में लगभग 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि सामान्य एलएलबी कोच 2.5 करोड़ में तैयार होता है।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार मार्निंग शताब्दी में इस कोच को लगाने के बाद इसे शाम और दोपहर की शताब्दी में भी लगाया जाएगा।
 
यह होगा अनुभूति कोच में
- एलसीडी स्क्रीन और मॉड्यूलर टॉयलेट्स होंगे
- कोच में ऑटोमैटिक दरवाजे होंगे जो खुद खुलेंगे
-चौड़ी और आरामदायक स्पेशल डिजाइनर सीटें होंगी
-इस कोच के लिए अलग केटरिंग सेवाएं होंगी
-केटरिंग का जिम्मा विमान में केटरिंग सेवाएं देने वाले केटरर के पास होगा
 -कोच में स्पेशल अटेंडेंट होगा और आरओ की सुविधा भी होगी
-कोच में कॉफी की मशीन भी लगी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed