फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shamsher, accused in Beant Singh murder case, surrenders

Chandigarh News: बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी शमशेर ने किया आत्मसमर्पण

Thu, 16 May 2024 06:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Shamsher, accused in Beant Singh murder case, surrenders
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में सशर्त जमानत खारिज किए जाने के बाद दोषी शमशेर सिंह ने बुधवार को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सचिन यादव की अधालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जिला अदालत ने दोषी शमशेर सिंह की रिहाई की अर्जी प्रशासन के पास विचाराधीन होने के चलते उसे सशर्त जमानत दी थी। इसके तहत दोषी की रिहाई अर्जी पर फैसला आने तक उसे जमानत दी गई थी लेकिन इसी वर्ष चंडीगढ़ प्रशासन ने शमशेर की ओर से दी गई रिहाई की अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से अर्जी खारिज किए जाने के बाद जिला अदालत ने दोषी शमशेर की जमानत को रद्द करते हुए आत्मसमर्पण करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया था लेकिन जब वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए। अदालत की ओर से जारी किए गए गैर जमानती वारंट के बाद शमशेर ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन




क्या था मामला... चंडीगढ़ सिविल सचिवालय के बाहर 31 अगस्त, 1995 को मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने उनकी कार को बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 16 अन्य लोगों की भी जान गई थी। इस मामले में अगस्त 2007 को जिला अदालत ने शमशेर सिंह समेत अन्य को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि मुख्य आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed