फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shameful act sister to move abroad man made as his wife

शर्मनाक: विदेश ले जाने के लिए बहन को बनाया पत्नी

Wed, 23 Jan 2019 05:58 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 23 Jan 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Shameful act sister to move abroad man made as his wife
सांकेतिक तस्वीर

सूबे के युवाओं पर विदेश जाने का इतना जुनून सवार है कि अपने रिश्तों को भी तार-तार करने से नहीं चूकते। एक ऐसा ही मामला बठिंडा के थाना बलियांवाली पुलिस के सामने आया है। यहां सगे भाई ने बहन को ऑस्ट्रेलिया ले जाने के लिए उसके साथ फर्जी शादी कर ली और बहन को बतौर पत्नी ऑस्ट्रेलिया लेकर पहुंच गया।

विज्ञापन


मामला सामने आने पर पुलिस ने सगे भाई-बहन अमनदीप कौर, मनप्रीत सिंह, नानी दलीप कौर के अलावा शादी के आनंद कारज करवाने वाले गुरुद्वारा के ग्रंथी समेत तीन अन्य लोगों पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी भाई-बहन ने अपनी ही मौसेरी बहन रणवीर कौर के असली कागजातों में भी हेरफेर किया। पुलिस को दी गई शिकायत में रणवीर कौर ने बताया कि उसकी मौसी जसविंदर कौर ने उसके कागजात से छेड़छाड़ कर उसके नाम पर पासपोर्ट बनवा लिया और उस पर फोटो अपनी बेटी अमनदीप कौर की लगवा ली और उसके बिना पूछे ही उसे एक बैंक खाते में हिस्सेदार बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed