फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shakti Dal Mandir was built by filling a huge pit with one thousand trolleys of soil

Chandigarh News: बहुत बड़े गड्ढे को एक हजार ट्राली मिट्टी से पाटकर बनाया गया शक्तिदल मंदिर

Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shakti Dal Mandir was built by filling a huge pit with one thousand trolleys of soil
चंडीगढ़। सेक्टर-16 का श्री सनातन धर्म शक्तिदल मंदिर आज जहां है वहां कभी बहुत बड़ा गड्ढा हुआ करता था। एक हजार ट्राली मिट्टी से मंदिर की जमीन समतल की गई और उसके बाद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। इस मंदिर के लिए जमीन का आवंटन वर्ष 1969 में हुआ। मंदिर का निर्माण 1970 से शुरू हुआ हुई। फिलहाल मंदिर कुल पांच कनाल में है। मंदिर कमेटी की प्रधान डॉ. प्रोमिला कक्कड़, महासचिव शरण कुमार और खजांची मनप्रीत सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. प्रोमिला कक्कड़ ने बताया कि मंदिर में 1971 से नियमित पुजारी रखे गए। मंदिर में सबसे पहले माता दुर्गा की प्रतिमा रखी गई। शुरू-शुरू में छोटी प्रतिमा थी। अब वहां पर बड़ी प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई है। धीरे-धीरे मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोगों से चंदा एकत्र कर मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मंदिर में दुर्गा माता, रामदरबार, राधा कृष्ण, हनुमान जी, शिवालय, शीतला माता, नवग्रह मंदिर के अलावा यज्ञशाला भी है। साधु-संतों को ठहरने के लिए कमरे भी बने हैं। सोमवार और मंगलवार को संकीर्तन और भव्य आरती होती है। मंदिर में सभी धार्मिक त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed