फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shahabad youth dies in suspicious circumstances in Canada

भारतीय युवक की कनाडा में संदिग्ध मौत, पिता बोले- रात को ठीक ठाक सोया, सुबह कमरे में मिला शव

Mon, 20 Apr 2020 10:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Shahabad youth dies in suspicious circumstances in Canada
नवजोत सिंह की फाइल फोटो।

शाहाबाद के एक युवक की कनाडा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। युवक की पहचान नवजोत सिंह (18) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी किशनगढ़ रोड पूजा कालोनी शाहाबाद के रूप में हुई है। नवजोत सिंह के पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि नवजोत सिंह कनाडा में 32 ओलंपिया, क्रेसेंट ब्रेमटन ऑन में रहता था। 

विज्ञापन


रात को ठीक-ठाक सोया था लेकिन सुबह कमरे में उसका शव बरामद हुआ। कश्मीर सिंह ने बताया कि एक दिन पहले 19 अप्रैल की रात उनकी बात नवजोत सिंह से हुई थी और ठीक-ठाक था लेकिन 20 अप्रैल को तड़के चार बजे दूतावास से उनके पास फोन आया और उन्हें नवजोत सिंह की मौत की सूचना मिली। 
विज्ञापन


कश्मीर सिंह ने बताया कि नवजोत सिंह तीन सितंबर 2019 को कनाडा गया और वहां हंबर कॉलेज में बीकॉम फाइनेंस की पढ़ाई कर रहा था और दो दिन पहले ही उसकी ऑनलाइन परीक्षाएं समाप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह की परीक्षाएं बहुत बढ़िया हुई थी और वह पूरी तरह से खुश था। नवजोत सिंह ने विश्वास स्कूल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और आइलेटस करने के बाद कनाडा गया था। कश्मीर सिंह ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि उनका बेटा नवजोत कनाडा जाने के बाद वापस नहीं आएगा तो वह कभी भी अपने बेटे को कनाडा नहीं भेजते।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के दौरान घर पर ही रहता था नवजोत

कश्मीर सिंह ने बताया कि जब से कोरोना वायरस शुरू हुआ था तभी से उन्होंने नवजोत सिंह को घर पर ही रहने की हिदायत दी थी और नवजोत इन दिनों घर से बाहर भी नहीं निकल रहा था। इसलिए उनकी व रिश्तेदारों की प्रतिदिन दो-दो घंटे से बातचीत नवजोत से होती रहती थी। नवजोत स्वस्थ था, अचानक नवजोत की मौत ने पूरे परिवार को अंचभित कर दिया है।

शव लाने की व्यवस्था करे सरकार
नवजोत सिंह तीन सितंबर 2019 को शाहाबाद से कनाडा गया था लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वहां उसकी मौत हो जाएगी। ऐसे में परिजन अपने बेटे की अंतिम झलक पाने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि नवजोत का शव लाने की व्यवस्था की जाए ताकि वह अपने बेटे का अंतिम बार चेहरा देख सकें और रीति अनुसार उसका संस्कार कर सकें।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से होगा खुल्लासा
कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्हें फिलहाल कुछ नहीं बताया जा रहा कि उनके बेटे की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उनके बेटे नवजोत सिंह के साथ क्या घटना हुई थी। सारा परिवार रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किया था आवेदन
नवजोत के बड़े भाई प्रभजोत सिंह ने बताया कि नवजोत सिंह ने कनाडा में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया था। उसने अपने परिजनों को बताया था कि वह जल्द कार लेने वाला है। नवजोत के निधन परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed