फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shadow silence at former minister Vijay Singla house in Mansa

भ्रष्टाचार में बर्खास्त: पूर्व मंत्री विजय सिंगला के घर पर छाया सन्नाटा, समर्थकों और रिश्तेदारों में मायूसी, विरोधियों ने कसे तंज

Tue, 24 May 2022 07:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 May 2022 07:50 PM IST
सार

डॉ. विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाए जाने और उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगने को लेकर मानसा में उनके पारिवारिक सदस्य व रिश्तेदार भी मायूस हैं।

विज्ञापन
Shadow silence at former minister Vijay Singla house in Mansa
डॉ. विजय सिंगला की कोठी पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसा से विधायक बने डेंटल सर्जन डॉ. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सामने आने के बाद मानसा स्थित डॉ. घर में सन्नाटा छाया हुआ है। उनका पूरा परिवार पूरी तरह मायूस है, इस कारण खामोशी छाई हुई है। पहले जहां उनकी मानसा स्थित कोठी में भीड़ और रौनक रहती थी, अब उनके घर के आगे पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है।

विज्ञापन


डॉ. सिंगला मानसा में लंबे समय से डेंटल क्लीनिक चला रहे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 63323 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। आप सरकार ने उन्हें सेहत मंत्री बनाया। मंगलवार को जब वह भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे तो उनके समर्थकों, रिश्तेदारों में मायूसी देखी गई। यहां तक कि शहर में उनके फ्लैक्स भी उतार दिए गए। वहीं उनके विरोधी नेताओं ने तरह-तरह के तंज कसे हैं। 
विज्ञापन


डॉ. विजय सिंगला गांव भोपाल से आकर मानसा में बसे थे। उनका पहले आढ़त का कारोबार था। पत्नी अनीता सिंगला भी आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं और बेटा-बेटी भी डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। पहले वह मानसा के वार्ड नंबर 10 में रहते थे और अब मंत्री बनने के बाद उन्होंने अपना पुराना मकान बेचकर चकेरियां रोड स्थित नई कोठी में शिफ्ट कर लिया था। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को मानसा से चंडीगढ़ गए और मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में फंसने की सूचना सीएम ने जारी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी लंबे समय न टिक सकी
मानसा निवासी मदन लाल, शिवचरण व संजीव कुमार का कहना है कि लंबे समय बाद मानसा को कैबिनेट मंत्री का मान मिला था और विकास की नई उम्मीद जगी थी। डॉ. सिंगला ने लोगों की यह उम्मीद तोड़ दी है। उनका कहना है कि हमें गर्व था कि वह मंत्री बने थे लेकिन यह खुशी लंबे समय न टिक सकी।

यह सब किसके इशारे पर हुआ, जांच हो
पूर्व विधायक व आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए डॉक्टर नाजर सिंह मानशाहिया का कहना है कि डॉ. विजय सिंगला ने जीत के बाद लोगों से दूरी बना ली थी। अगर वह ऐसा न करते तो शायद जनता की तकलीफों की तरफ ध्यान बंटने के कारण भ्रष्टाचार की तरफ उनका ध्यान न जाता। उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री चेतावनी दे रहे हैं कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसके बाद भी भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार किया। इस मामले की भी जांच होनी चाहिए कि यह सब किसके इशारे पर हुआ है।

समय सच सामने लाता है: मूसेवाला
डॉक्टर विजय सिंगला से भारी मतों से पराजित हुए कांग्रेस के सिद्धू मूसेवाला का कहना है कि समय सच सामने लाता है, यह सरकार भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की बात कर रही है और अन्य राज्यों में प्रचार किया जा रहा है कि आप सरकार ने पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है लेकिन अब भ्रष्टाचार कहां पैदा हुआ, ये सब सामने आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी टिप्पणी की है कि भगवान के रंग देखते जाओ, क्या-क्या सामने आता है।

समर्थक कुछ नहीं बोल रहे, फोन भी बंद
दूसरी तरफ डॉ. विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाए जाने और उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगने को लेकर मानसा में उनके पारिवारिक सदस्य व रिश्तेदार भी मायूस हैं। उनके निवास स्थान पर पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है और चुनाव में उनकी मदद करने वाले समर्थक भी कुछ नहीं बोल रहे तथा बहुत सारे समर्थकों के फोन भी बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed