फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC to provide free legal aid to youth arrested after Ajnala violence

Punjab News: अजनाला हिंसा के बाद गिरफ्तार युवाओं को मुफ्त कानूनी सहायता देगी SGPC, बैठक में कई अहम फैसले

Mon, 27 Mar 2023 11:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Mar 2023 11:26 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया था। ज्ञानी हरप्रीत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को बुलाने से बैठक का राजनीतिकरण हो जाता है, जो ठीक नहीं है।

विज्ञापन
SGPC to provide free legal aid to youth arrested after Ajnala violence
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

अजनाला थाने पर हमले के बाद प्रदेश भर में हुई गिरफ्तारियों के संदर्भ में सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई 60 सिख संगठनों की बैठक में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि एसजीपीसी उन सभी सिख युवाओं को निशुल्क कानूनी मदद देगी, जिनके खिलाफ सरकार और पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। इसके लिए पैनल में वकीलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रभावित परिवार इसके लिए एसजीपीसी के साथ संपर्क कर सकते हैं। यह बैठक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बुलाई थी।

विज्ञापन


राजनीतिक पार्टियों को रखा दूर
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया था। ज्ञानी हरप्रीत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को बुलाने से बैठक का राजनीतिकरण हो जाता है, जो ठीक नहीं है। इसमें सिर्फ सिख संगठनों के प्रतिनिधियों को ही न्योता भेजा गया था। हर संगठन के प्रतिनिधि को सिर्फ दो मिनट बोलने का समय दिया गया। उनसे सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन


रखीं ये मांगे

  • हरिके क्षेत्र से पुलिस ने जो वाहन जब्त किए हैं, उनको वापस किया जाए। जिन लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जिन खालसा निशानों के संबंध में पुलिस ने गलत प्रचार किया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • सरकार सिख पत्रकारों को धमकाना बंद करे। बंद किए गए सोशल मीडिया अकाउंट और चैनल तुरंत चालू किए जाएं।


फैसले

  • सारी सिख कौम अपने घरों की छत पर उन निशान साहिब को फहराए, जिनके बारे में पुलिस ने दुष्प्रचार किया।
  • युवाओं के अंदर धर्म प्रचार लहर पैदा करने व उनको अमृतपान करवाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से वहीर (धार्मिक जुलूस) का आयोजन किया जाएगा।
  • जिन चैनलों ने सिखों के खिलाफ नफरत फैलाई है, उनके खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और एसजीपीसी कानूनी कार्रवाई शुरू करे।
  • जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, सरकार उनके ऊपर भी एनएसए लागू करे, सरकार की कूटनीति का जवाब कूटनीति से दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed