{"_id":"b8457bbaec5950220386479fd0d3c36d","slug":"sgpc-removes-takht-sri-damdama-sahib-jathedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जत्थेदार ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ मुअत्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जत्थेदार ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ मुअत्तल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Sun, 18 Jan 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी (एसजीपीसी) की एक अहम बैठक शनिवार को अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में बुलाई गई।
विज्ञापन
बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ को कौम में तकरारबाजी, दो फाड़, पंच प्यारों का निरादर करने और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के दोष में पद से मुअत्तल कर दिया गया है।
विज्ञापन
नंदगढ़ की जगह फिलहाल तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह को एडिशनल जत्थेदार नियुक्त किया गया है। यह दोनो स्थानों पर सेवा निभाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में यह फैसला किया गया है किअब पांच मेंबरी कमेटी गठित की जाएगी, जो अकाल तख्त श्री दमदमा साहिब के अगले जत्थेदार का एलान करेगी।
बैठक में यह भी फैसला किया गया है कि तख्त के जत्थेदारों की सेवा के संबंध में नियम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जत्थेदारों की सेवा का कार्यकाल और आयु सीमा भी निश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नानकशाही कलेंडर का फैसला अभी बाकी है, जो कमेटी बनाई जाएगी, वह इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सजा पुरी कर चुके सिखों की रिहाई होनी चाहिए।