फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC President expressed objection over Sikh pilgrims not getting visa from Pakistan

Punjab News: पाकिस्तान ने 801 सिख तीर्थयात्रियों को नहीं दिया वीजा, एसजीपीसी अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

Fri, 24 Nov 2023 12:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 12:22 AM IST
सार

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को 25 नवंबर को पाकिस्तान जाना है। जहां गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व समारोह मनाया जाएगा। यह जत्था विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन के बाद चार दिसंबर 2023 को भारत लौटेगा।

विज्ञापन
SGPC President expressed objection over Sikh pilgrims not getting visa from Pakistan
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बड़ी संख्या में पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को वीजा न देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। धामी ने कहा कि एसजीपीसी ने 1684 तीर्थ यात्रियों के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास को भेजे थे। इनमें से 801 को वीजा नहीं दिया गया।

विज्ञापन


धामी ने कहा कि एसजीपीसी हमेशा जत्थे को पंजाब के कोटे के अनुसार पासपोर्ट भेजती आई है लेकिन दुख की बात है कि इस बार वीजा काटकर करीब 50 फीसदी श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान दौरे के दौरान भी मामला उठाया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि वे इस पर ईमानदारी से काम करेंगे लेकिन दुख की बात है कि पहले की तरह बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों को वीजा से दूर रखा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों से मिलने को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रथम पातशाह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर जत्था 25 नवंबर को पाकिस्तान के लिए रवाना होना है। जहां गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व समारोह मनाया जाएगा। यह जत्था विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन के बाद चार दिसंबर 2023 को भारत लौटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed