फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment with Newlyweds by Divorced woman and his family on moving car in Ambala

तलाकशुदा पत्नी ने पूर्व पति और उसकी नई पत्नी का अपहरण कर चलती गाड़ी में करवाया गैंगरेप

Fri, 21 Sep 2018 06:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Fri, 21 Sep 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment with Newlyweds by Divorced woman and his family on moving car in Ambala
rape
शहर की एक कालोनी के रहने वाले पति-पत्नी का बुधवार रात युवक की तलाकशुदा पत्नी और उसके घरवालों ने अलग-अलग कार में अपहरण कर नवविवाहिता से गैंगरेप किया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट भी की और उन्हें बहादुरगढ़ में जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने नवविवाहिता का मेडिकल कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नवविवाहिता ने बताया कि बुधवार शाम 7:15 बजे वह अपने पति और सास के साथ घर में ही बैठे थे। तभी युवक की तलाकशुदा पत्नी गुरुग्राम की रहने वाली निशा, उसकी मां पुष्पा, पिता हवा सिंह, भाई नवीन और प्रवीण, मामा मंजीत, जरनैल, चाची और कई लोग दो गाड़ियों में वहां आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसकी सास बेहोश हो गई। आरोपियों ने रिवाल्वर के बल पर उसे और उसके पति का दो अलग-अलग गाड़ियों में अपहरण कर लिया। रास्ते में उन्हें बुरी तरह पीटा। 
Trending Videos

जब वे पानीपत पहुंचे तो पार्क अस्पताल के पास खड़ी आरोपियों की तीसरी गाड़ी से कुछ लड़के उतरे और जिस गाड़ी में नवविवाहिता थी, उसमें बैठ गए। आरोपी युवकों ने उसे अपने पति को तलाक देने की धमकी दी। 

जब वह नहीं मानी तो चलती गाड़ी में उससे दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपी दोनों को रात 12:00 बजे बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर उतार कर भाग गए। कैब किराये पर लेकर दोनों 2.30 बजे पानीपत पहुंचे। 

वहां उनके परिजन, ससुराल वाले और सीआईए टीम पहले से मौजूद थी। पुलिस टीम पीड़िता से पूछताछ कर गुरुग्राम रवाना हो गई। पीड़ित युवती सुबह 6:00 बजे पति और परिजनों के साथ अंबाला पहुंची और 10:00 बजे पड़ाव थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी प्रवीण को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। 

पहले पानीपत, फिर रोहतक में गाड़ी रोकी 

युवक ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी गुरुग्राम की युवती से हुई थी। मनमुटाव होने पर पिछले साल दो दिसंबर को उनका तलाक हो गया था। एक सप्ताह पहले उसने पानीपत की युवती से शादी की थी।

इसी से खफा होकर पहली पत्नी व उसके परिजन बदमाशों के साथ उनके घर पहुंचे और उन्हें अगवा कर लिया। उन्होंने पहले पानीपत फिर रोहतक में गाड़ी रोकी। इसके बाद बहादुरगढ़ में दोनों को उतार दिया।

कोट्स
नवविवाहिता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ 376-डी का मामला दर्ज किया है। तलाकशुदा पहली पत्नी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के गुरुग्राम स्थित घर पर ताला लगा हुआ है। सीआईए टीम को दोबारा गुरुग्राम भेजा जा रहा है। युवक की मां के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 452 व 365 भी लगाई गई है।

- बलजीत सिंह, डीएसपी, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed