{"_id":"65a9e052e4366dab4207e885","slug":"severe-cold-will-continue-in-punjab-weather-update-news-in-hindi-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में बेहद घने कोहरे के साथ अभी शीत लहर कंपकपाएगी, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में बेहद घने कोहरे के साथ अभी शीत लहर कंपकपाएगी, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Fri, 19 Jan 2024 08:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:07 AM IST
सार
पंजाब में भीषण सर्दी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी न तो कोहरे से राहत मिलने वाली है और न ही शीतलहर से। विभाग ने शनिवार से सोमवार तक यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पंजाब में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब को फिलहाल कड़ाके की ठंड और सताएगी। मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत इन जिलों में कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा और शीत लहर चलेगी। साथ ही सीवियर कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी।
गुरुवार को पटियाला 3.1 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ पंजाब में सबसे ठंडा रहा। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सुबह के समय अमृतसर में शून्य दृश्यता दर्ज की गई, जबकि पटियाला व लुधियाना में 25-25 मीटर रही।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वीरवार को अमृतसर का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे रहा। इसी तरह से लुधियाना का 4.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पटियाला के तापमान में सामान्य से सबसे अधिक 4.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा का पारा 3.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का पारा 5.1 डिग्री, फरीदकोट का 4.2, गुरदासपुर का 6.0, एसबीएस नगर का 5.2, बरनाला का 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब व रूपनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
पठानकोट का पारा सबसे अधिक 21.8 डिग्री रहा
पंजाब के अधिकतम तापमान में वीरवार को 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 21.8 डिग्री का पारा पठानकोट का रहा, जबकि सबसे कम 10.3 डिग्री का अधिकतम तापमान फिरोजपुर का रहा। इसके अलावा अमृतसर का तापमान 16.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे, लुधियाना का 16.8 और यह सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पटियाला का भी 16.8 डिग्री रहा और यह सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे रहा। इसी तरह से पठानकोट का 21.8 डिग्री, गुरदासपुर का 18.0, एसबीएस नगर का 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।