फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seventh-eighth students will come with the permission of the parents

अभिभावकों की अनुमति लेकर आएंगे सातवीं-आठवीं के विद्यार्थी

Fri, 06 Aug 2021 08:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Seventh-eighth students will come with the permission of the parents
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को कक्षा सात और आठ के स्कूल खोलने को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सोमवार से विद्यार्थी स्कूल आएंगे। स्कूल आने से पहले विद्यार्थियों को अपने अभिभवाकों से लिखित अनुमति लेकर आनी है। बिना लिखित अनुमति के विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि स्कूल खुलने पर शिक्षकों को विद्यार्थियों से पहले सुबह आठ बजे आना होगा। शिक्षकों को दोपहर दो बजे तक स्कूल में ड्यूटी देनी होगी। स्कूल प्रमुख और शिक्षक यह ध्यान रखें कि विद्यार्थी स्कूल में मास्क पहनकर रखें, सामाजिक दूरी का पालन करें और रोजाना नियमित समय पर स्कूल के सभी कमरों और परिसर का सैनिटाइजेशन करवाया जाए। विद्यार्थियों का ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा और विद्यार्थियों की कक्षा में हाजिरी जरूरी नहीं होगी। जिला शिक्षा अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों के स्कूल आने केसमय और छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर भीड़ नहीं हो। इसके लिए हर कक्षा के समय को थोड़ा आगे-पीछे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed