फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seventeen acer land donate saraswati river project

आस्था: सरस्वती नदी के लिए दान की करोड़ों की जमीन

Fri, 15 May 2015 07:44 AM IST
गुरदीप सिंह सोढी/अमर उजाला, यमुनानगर
गुरदीप सिंह सोढी/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 15 May 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन
seventeen acer land donate saraswati river project

पौराणिक सरस्वती नदी की धारा के धरा पर आने से लोगों में इसके प्रति अपार श्रद्धा नजर आने लगी है। मुगलवाली गांव में ग्रामीण पूजा-अर्चना और भंडारा करवा रहे हैं।

विज्ञापन


वही सरस्वती नदी के उदगम स्थल आदिबद्री के नजदीक गांव उत्तमवाला के ग्रामीणों ने गांव की गौ चरांद की 17 एकड़ भूमि सरस्वती प्रोजेक्ट के लिए सरकार को दान दे दी है। गांव के पूर्व सरपंच, पंचों और मौजिज व्यक्तियों की सहमति से डीडीपीओ को इस बारे में पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन


डीडीपीओ को दिए पत्र में ग्रामीण गांव की करीब 17 एकड़ गऊ चरांद की भूमि देने को राजी हुए हैं। उत्तम वाला गांव ग्राम पंचायत काठगढ़ में आता है। ग्राम पंचायत में एक महिला पंच राजरानी उत्तमवाला गांव की है। ग्रामीणों की इस पेशकश के बाद काठगढ़ ग्राम पंचायत द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत काठगढ के कार्यकारी सरपंच जरैनल सिंह का कहना है कि उत्तमवाला गांव के लोगों की यह पहल सराहनीय है। यदि गांव के लोग गऊ चरांद की जमीन सरस्वती प्रोजेक्ट के लिए देने को तैयार है तो ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पास कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों की इच्छा-सरस्वती के नाम पर संग्रहालय

seventeen acer land donate saraswati river project

उत्तमवाला गांव निवासी पूर्व सरपंच धर्मपाल, गांव की पंच राजरानी के पति रामकुमार, पूर्व पंच सुरेंद्र, फूल सिंह फौजी, मदनलाल, राजीव, महिंद्र सिंह, राजेश, बलविंद्र का कहना है कि मुगलवाली गांव में जमीन के नीचे से सरस्वती की धारा के अवतरित हुई है।

उत्तमवाला गांव सरस्वती नदी के उद्गम स्थल से करीब दो किलोमीटर है। यह बिलासपुर खंड और हमारे गांव के लिए सौभाग्य की बात है। सरस्वती नदी के उदगम स्थल के दर्शन के लिए काफी सालों से लोग यहां पहुंचते हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा इस क्षेत्र में पर्यटन को बढावा दिया जा रहा है। उत्तमवाला गांव के लोग इसमें सरकार का सहयोग करना चाहते हैं। सरकार हमारी गऊ चरांद की जमीन में सरस्वती प्रोजेक्ट के तहत जो भी काम करवाना चाहे, हम उसमें पूरा सहयोग करेंगे। ग्रामीणों का कहना है प्रशासन चाहे तो हमारी जमीन पर सरस्वती के नाम पर गौशाला, पार्क या संग्रहालय बनवा सकता है।

वर्जन-
उत्तमवाला गांव के लोगों ने गांव की 17 एकड़ गऊ चरांद की जमीन देने की पेशकश की है। ग्राम सचिव द्वारा काठगढ ग्राम पंचायत से इस बारे में प्रस्ताव पास करवाया जा रहा है। उत्तम वाला की जमीन का क्या इस्तेमाल किया जाएगा, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
गगनदीप सिंह, डीडीपीओ, यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed