फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven schools selected for national level in science exhibition

Chandigarh News: विज्ञान प्रदर्शनी में सात स्कूलों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Seven schools selected for national level in science exhibition
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय सीबीएसई क्षेत्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2022-23 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में उत्तर भारत के 68 स्कूलों ने हिस्सा लिया और मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें दो कैटेगरी कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 11 को शामिल किया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए दोनों कैटेगरी में से सात मॉडल का चयन किया गया।
विज्ञापन

स्कूल में चली दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में लगभग 200 छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले छात्र क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में विजेता रहे हैं। प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में क्षेत्र के विज्ञान से जुड़े संस्थानों के अधिकारी शामिल हैं। वहीं, सीबीएसई के ऑब्जर्वर्स ने भी प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रिंसिपल कविता दास ने बताया कि सीबीएसई की ओर से विषय टेक्नोलॉजी एंड टॉएज पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। उन्होंने छात्रों को आगामी राष्ट्रीय प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन के लिए हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

कक्षा छह से आठ में इन स्कूलों का चयन
गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल-मोहाली, शिवालिक पब्लिक स्कूल-मोहाली, लर्निंग पाथ स्कूल-मोहाली, डीपीएस-चंडीगढ़, सेंट मैरी स्कूल-नंगल, कॉर्मल कान्वेंट स्कूल-चंडीगढ़, शिवालिक पब्लिक स्कूल-चंडीगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौ से 11 में इन स्कूलों का चयन
श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल-चंडीगढ़, शेमरॉक स्कूल-मोहाली, पैरॉगोन स्कूल मोहाली, स्मार्ट वॉडर स्कूल मोहाली, एलियांस इंटरनेशनल स्कूल, जीएसएसएस मौलीजागरां, डीएवी पब्लिक स्कूल-8 सी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed