फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven policemen including SI suspended in Rohtak, Haryana

अपहरण के बाद बर्खास्त पुलिसकर्मी की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, एसआई समेत सात पुलिसवाले सस्पेंड

Tue, 28 Jul 2020 02:44 AM IST
ajay kumar अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jul 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Seven policemen including SI suspended in Rohtak, Haryana
कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस फोर्स।

रोहतक कोर्ट से अग्रिम जमानत के लिए आए खेड़ी महम कस्बे के बर्खास्त पुलिसकर्मी की कोर्ट परिसर से अपहरण के बाद हत्या की वारदात के मामले में ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सात पुलिसकर्मियों को एसपी राहुल शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। जिनमें कोर्ट सुरक्षा इंचार्ज एसआई समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।

विज्ञापन


साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी खोल दी है। इसके अलावा अपराध शाखा 1 ने  चार नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सुनील, नन्हा, धर्मवीर सहित चार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि खेड़ी महम गांव का रहने वाले 50 वर्षीय वीरेंद्र हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही था। जिसे काफी साल पहले लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था। वीरेंद्र ने वर्ष 2009 में अपने परिचित विजय के साथ मिलकर 4700 गज का प्लाट सत्यवान से खरीदा था। उसका एग्रीमेंट हो चुका था लेकिन अभी रजिस्ट्री नहीं हुई थी। 2015 तक प्लाट पर वीरेंद्र व विजय का कब्जा था। पूरे रुपये नहीं मिलने पर सत्यवान ने प्लॉट की चारदीवारी गिरा दी थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक माह पहले भी उनके बीच मारपीट हुई थी, जिसमें वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उस पर मारपीट के कई अन्य मामले भी दर्ज थे। शुक्रवार यानि 24 जुलाई सुबह वह रोहतक कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आया था।

इसी दौरान कैंटीन के पास कई नकाबपोश आए, जिन्होंने सरेआम उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और गेट नंबर दो की तरफ खड़ी गाड़ी में डालकर ले गए। पुलिस भी उसकी तलाश में लगी हुई थी। दोपहर के समय वीरेंद्र का शव टिटौली रोड पर पड़ा मिला था।

  • वीआईपी एरिया से पुलिस सुरक्षा मजबूत होने के बावजूद कैसे हुआ वीरेंद्र का अपहरण,  मौके पर कौन-कौन थे पुलिसकर्मी आदि समेत कई बिंदुओं की एसपी ने खोली थी जांच
  • डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा को सौंपी थी जांच, जांच रिपोर्ट जल्द पेश करने के दिए थे निर्देश।


एसपी ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच खोली थी। जिनमें मुख्यतः वीआईपी एरिया से पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद वीरेंद्र का कैसे हुआ, अपहरण क्षेत्र में कौन-कौन पुलिसकर्मी था ड्यूटी में आदि समेत कई बिंदुओं की जांच डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा को सौंपी थी। एसपी राहुल शर्मा ने डीएसपी को जल्द से जल्द सभी बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे
 

  • इन मुख्य बिंदुओं की खोली थी जांच:
  • कोर्ट परिसर से कैसे हुआ अपहरण 
  • मौके पर कौन कौन था पुलिस कर्मी ड्यूटी पर 
  • किन-किन पुलिसकर्मियों की रही लापरवाही 
  • वीटी होने के बाद कहां-कहां की गई नाकाबंदी 
  • अपहरण स्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर वीरेंद्र का शव मिला, इन आठ किलोमीटर के दायरे में क्या कर रही थी पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed