{"_id":"58049de64f1c1bac2d702a3e","slug":"seven-feet-long-and-150-kg-crocodile-found-in-kurukshetra-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ क्विंटल का साढ़े 7 फुट लंबा मगरमच्छ, आंखें खुली रह जाएंगी देखकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ क्विंटल का साढ़े 7 फुट लंबा मगरमच्छ, आंखें खुली रह जाएंगी देखकर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में मिला साढ़े सात फुट लंबा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
साढ़े 7 फुट लंबा डेढ़ क्विंटल का मगरमच्छ देखकर लोगों के होश उड़ गए। बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं, जिसने भी देखा दांतों तले उंगली दबा ली। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है।
गांव मुंडा खेड़ सहित डेरा नंद सिंह व डेरा चुहड़ सिंह सहित कई क्षेत्रों में ये मगरमच्छ कौतूहल बना रहा। सरस्वती नहर की ओर से गुलाबगढ़ की ओर जा रही नाले के रुप में बदली नहर से मगरमच्छ को गोताखोर प्रगट सिंह व उसकी टीम ने पकड़ा।
उन्होंने इसकी सूचना गांव भौर सयदां स्थित मगरमच्छ प्रजनन केंद्र को दी। जहां से जयपाल व राजीव कुमार अधिकारी पहुंचे और मगरमच्छ को उनके हवाले कर दिया गया।

Trending Videos
पिछले कई दिन से धूप सेंकने के लिए निकल आता था
कुरुक्षेत्र में मिला साढ़े सात फुट लंबा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ पिछले कई दिनों से कम पानी की ओर जाकर धूप सेंकने के लिए निकल जाता था, जिसे देख लोगों में भय का माहौल बन चुका था। गांव व डेरों के लोग गोताखोर प्रगट सिंह से कई दिनों से इसे पकड़ने की गुहार लगा रहे थे।
वहीं, उनकी टीम कई दिनों से इसे काबू करने के लिए प्रयासरत थी। रविवार को मगरमच्छ धूप सेंकने के लिए पानी से बाहर निकला तो उसे जाल में फांस लिया गया। इसी नहर में अभी और भी मगरमच्छ होने की आशंका जताई जा रही है।