फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seven breads of guldaudi attract peoples

गुलदाउदी के फूलों की सात प्रजातियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
seven breads of guldaudi attract peoples
चंडीगढ़। पीयू में चल रही गुलदाउदी प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को सोनाली, सपना और परवीन को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। यह गुलदाउदी फूलों की नई प्रजातियां हैं, जो कोलकाता से पीयू ने मंगवाई हैं। इन प्रजातियों के फूल काफी आकर्षण का केंद्र बने हैं। मुश्ताक, महात्मा, डोरिस, फ्रेशमैन आदि प्रजातियां भी पीयू की इस गुलदाउदी प्रदर्शनी में पहली बार पहुंची हैं। हॉर्टिकल्चर विभाग के डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि गुलदाउदी प्रदर्शनी का यह 12वां संस्करण आयोजित किया गया है। 150 किस्मों के फूल यहां सुशोभित हैं। 4200 गमलों में फूल लगाए गए हैं। इस बार सात नई प्रजातियां आई हैं। बुधवार को सैकड़ों लोग प्रदर्शनी में पहुंचे। कुछ लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाई तो कुछ गुलाब के फूलों के साथ फोटो लेते नजर आए। दिनभर पीयू का रोज गार्डन फूलों से गुलजार रहा। विद्यार्थी व शिक्षक के अलावा दूरदराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed