फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven arrested including two shopkeepers for opening book store in lockdown

लॉकडाउन में किताब की दुकान खोलने पर दो दुकानदार समेत सात गिरफ्तार

Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested including two shopkeepers for opening book store in lockdown
चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान अटावा में किताब की दुकान खोलने पर दो दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पांच ऐसे लोगों को दबोचा गया है जो बिना वजह घूम रहे थे। संबंधित थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ बनती धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोरोना केस के बढ़ते हालातों को लेकर शहर में लॉकडाउन लगाया गया है। इसी के मद्देनजर शहर की अलग-अलग थाना पुलिस बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने अटावा में दो अलग-अलग किताब की दुकान खोलने पर उसके मालिक जसविंदर सिंह और मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं, सेक्टर-26 थाना पुलिस ने बेवजह घूम रहे 2 लोग को गिरफ्तार किया। मलोया थाना ने 1, मनीमाजरा थाने ने एक और सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी लॉकडाउन का पास नहीं दिखा सके। इसके बाद सभी को पकड़कर संबंधित थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ बनती धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed