{"_id":"66439fa07449d3889b0f38e1","slug":"seven-accused-including-two-jail-employees-arrested-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-105976-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: केंद्रीय जेल के कर्मी व कैदी मिलकर चला रहे थे नशा तस्करी का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: केंद्रीय जेल के कर्मी व कैदी मिलकर चला रहे थे नशा तस्करी का धंधा
विज्ञापन
दो जेल कर्मचारियों समेत सात आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। स्थानीय केंद्रीय जेल में लंबे समय से नशे का धंधा चल रहा था। जेल के नए सुपरिंटेंडेंट ने टीम के साथ मिलकर नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच कैदियों की गिरफ्तारी की है। वहीं, जेल के एक सुरक्षाकर्मी और जेल में तैनात लैब टेक्नीशियन को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
जेल के अंदर तस्करी का पहले मामला 12 अप्रैल को सामने आया जिसके बाद जेल की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के आईआरबी 5 बटालियन के जवानों की तैनाती की गई। ग्रीन सिटी निवासी कांस्टेबल मंगत सिंह जब ड्यूटी पर पहुंचा तो उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से तंबाकू और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना इस्लामाबाद में केस दर्ज करवाया गया।
दूसरा मामला, 30 अप्रैल को सामने आया, जब जेल में तैनात स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन जसदीप सिंह की गिरफ्तारी की गई। उसके कब्जे से 149 ग्राम अफीम, पहचान पत्र और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। मामला पुलिस के हवाले जांच के लिए किया गया। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में पाया कि जेल में बंद कैदियों के पास यह लोग नशीले पदार्थ पहुंच रहे थे। वह नशा जेल में बंद कैदियों और हवालातियों को सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद सेवा नगर निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया। कांस्टेबल और लैब टेक्नीशियन से की गई पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों कर्मचारी इस युवक के पास बाहर लाकर नशा पहुंचाते थे और अंदर सप्लाई करते थे। जांच के दौरान जेल में बंद झंडेर निवासी गुरजीत सिंह, गांव भूरे गिल निवासी लवप्रीत सिंह, चौधरी हरी सिंह नगर निवासी रमदास, गुरमीत सिंह और गांव चक पंडोरी निवासी अवतार सिंह को भी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है जिनसे की गई पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह किस तरह नशा कर नेटवर्क जेल के अंदर चलाते थे।