फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Service Extension to Policemen and homeguard jawans in Punjab

कोरोनाः पंजाब में रिटायर हो रहे पुलिसकर्मियों-होमगार्ड को दो माह सेवा विस्तार, बड़े फैसले और मदद

Wed, 01 Apr 2020 10:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Service Extension to Policemen and homeguard jawans in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब में जारी कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को सेवामुक्त होने जा रहे पंजाब पुलिस और होमगार्ड के जवानों के सेवाकाल में दो महीने की वृद्धि करने का फैसला किया। ताकि जमीनी स्तर पर लोगों की मदद के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों को और मजबूत किया जा सके। 

विज्ञापन


इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने फील्ड में तैनात 44,546 पुलिस फोर्स पर दबाव घटाते हुए 1300 के करीब पुलिसकर्मियों को वीवीआईपी ड्यूटी से बुला लिया है। इनमें मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात अमले से भी बड़ी संख्या में जवान व अधिकारी हटाए गए हैं। वापस बुलाए गए मुलाजिमों को फील्ड में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


कैप्टन ने इससे पहले डीजीपी दिनकर गुप्ता को उनके (मुख्यमंत्री) समेत सभी वीवीआईपी की सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स में जरूरत के अनुसार कटौती करने के लिए अधिकृत किया था ताकि संकट की मौजूदा घड़ी में उन्हें फील्ड में तैनात किया जा सके। कई दिनों से बिना आराम और राहत के ड्यूटी निभा रहे हजारों पुलिसकर्मियों के कल्याण और मनोबल की चिंता करते हुए सीएम ने आदेश दिए कि सुरक्षा ड्यूटी से हटाकर अधिक से अधिक पुलिस फोर्स जुटाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, डीजीपी ने बताया कि वापस बुलाने का फैसला संकट को देखते हुए सारी स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला फोर्स और बटालियनों से सुरक्षाकर्मियों को वापस बुलाकर सेवाएं निभाने का प्रबंध किया जा रहा है। फ्रंटलाइन पर डटे वर्करों का मनोबल बढ़ाने के लिए कैप्टन ने मंगलवार को दिन के समय में डॉक्टरों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निजी तौर पर फोन पर बातचीत की। 

कैप्टन ने फोन पर नीतिश कुमार से की बातचीत

मुख्यमंत्री ने पुलिस और सिविल प्रशासन से कहा है कि अचानक लॉकडाउन के कारण पंजाब में फंसे प्रवासी मजदूरों और बेघरों की रक्षा और राहत के लिए सभी कदम उठाए जाएं। इसी संबंध में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करके उन्हें भरोसा दिलाया कि बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। कैप्टन ने नीतिश से कहा कि वह बिहार में मजदूरों के परिवारों को विश्वास दिलाएं कि इस संकट की घड़ी में पंजाब और पंजाबियों की तरफ से उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 

गृह विभाग ने एक्सटेंशन संबंधी जारी किया नोटिफिकेशन 
गृह मामले और न्याय विभाग ने मंगलवार को पुलिस और होमगार्ड के जवानों का सेवाकाल बढ़ाए जाने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जिसके मुताबिक पंजाब सरकार में काम करने वाले वर्दीधारी पुलिस मुलाजिम और पंजाब होमगार्ड अपनी सेवा-मुक्ति की तारीख की बजाय 31 मई 2020 तक काम करते रहेंगे। 

नोटिफिकेशन के अनुसार, यह आदेश उन अफसरों/कर्मचारियों पर भी लागू होंगे जिनकी सेवामुक्ति के आदेश जारी हो गए थे। नोटिफिकेशन के मुताबिक, वृद्धि के समय के दौरान यह मुलाजिम किसी भी तरक्की या अतिरिक्त भत्तों के पात्र नहीं होंगे। 

एक्सटेंशन पर चल रहे चार पीसीएस अफसर सेवामुक्त

पंजाब सरकार ने 2 साल की एक्सटेंशन पर चल रहे 4 पीसीएस अधिकारियों को मंगलवार 31 मार्च को रिटायर कर दिया। पर्सोनल विभाग एपीसीएस शाखा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चरणदीप सिंह मान मान, गुरमीत सिंह, हरदीप सिंह धालीवाल और अरीना दुग्गल को मंगलवार को सेवामुक्त कर दिया गया। 

यह सभी पीसीएस अफसर 2 साल की एक्सटेंशन पूरी कर चुके थे। अन्य नियमों का हवाला देते हुए अधिसूचना में यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि अगर भविष्य में इन अधिकारियों के खिलाफ कोई विभागीय जांच, ऑडिट या अदालती केस पाया जाता है तो सेवा मुक्ति के बावजूद ऐसे केसों में कार्रवाई करने का फैसला सरकार के अधिकार में होगा। 

तीन पीसीएस अधिकारियों का तबादला
पंजाब सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, गमाडा एसएएस नगर के स्टेट ऑफिसर ऑफिसर संजीव कुमार को उनके मौजूदा पद पर बनाए रखते हुए लैंड एक्विजिशन कलेक्टर गमाडा एसएस नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

म्युनिसिपल कारपोरेशन जालंधर के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव कुमार वर्मा को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा लगाते हुए म्युनिसिपल कारपोरेशन फगवाड़ा के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही, जालंधर के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रणदीप सिंह को उनके मौजूदा पद पर बनाए रखते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) जालंधर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पंजाब सरकार ने भर्ती संबंधी आवदेन की तिथि 30 अप्रैल तक स्थगित

कोविड-19 के कारण कर्फ्यू अवधि में की गई वृद्धि के मद्देनजर, पंजाब सरकार ने नई भर्ती के लिए आवेदन जमा करवाने की निर्धारित तारीख़ 30 अप्रैल या इससे आगे तक मुलतवी करने का फैसला किया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने राज्य सरकार, स्वायत्त संस्थाओं, यूनिवर्सिटियों, पीपीएससी, अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड आदि द्वारा हर तरह की भर्ती के लिए आवेदन प्राप्त करने की निर्धारित तारीख़ 30 अप्रैल या इससे आगे की किसी तारीख तक मुलतवी करने की हिदायत की है।

पंजाब में गेहूँ की खरीद 15 अप्रैल से होगी शुरू : आशु
कोविड-19 के मद्देनजर देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण पंजाब में रबी सीजन की फसल गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से आरंभ होगी।  यह जानकारी मंगलवार को पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने एक प्रेस बयान में दी। आशु ने कहा कि देश भर में लागू लॉकडाउन और कोरोना बीमारी का मुकाबला करने के लिए अपनाई गई सामाजिक दूरी की नीति के मद्देनजर और किसानों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आशु ने कहा कि यह खरीद प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी और पंजाब सरकार किसानों द्वारा पैदा किए गए प्रत्येक दाने की खरीद करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह 15 अप्रैल से अपनी तैयार फसल को मंडी में लाने की तैयारी करें।

अनेक डेरे भी मदद को आगे आए
डीजीपी ने बताया कि कई संस्थाओं ने मौजूदा संकट में राज्य सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास और संत निरंकारी मिशन के बाद अब नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु श्री उदय सिंह ने भी राज्य सरकार को कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में पूर्ण सहयोग और मदद की पेशकश की है। मुख्यमंत्री ने लुधियाना के सिविल और पुलिस प्रशासन को दिए जा रहे सहयोग के लिए सतगुरु उदय सिंह का धन्यवाद किया और श्री भैणी साहिब में गांवों में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को रोजाना लंगर तैयार करके बांटने के साथ-साथ सैनीटाइजर  मुहैया करवाने के अलावा सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए छिड़काव किया जा रहा है। इनके अलावा नामधारी शहीद स्मारक, मलेरकोटला द्वारा संगरूर जिले के ग्रामीण और झुग्गी-झोपड़ियों में सैकड़ों लोगों को सूखे राशन के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed