फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Servant who looted former minister house in Ludhiana arrested with his associates

लुधियाना: पूर्व मंत्री समेत घरवालों को बेहोश कर लूटने वाला नौकर साथियों संग गिरफ्तार, मिले एक करोड़ के जेवरात

Wed, 20 Sep 2023 08:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Sep 2023 08:04 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान घर में काम करने वाले नौकर करण बहादुर, नेपाल के जिला बाके स्थित गांव विजयपुर नेपालगंज निवासी सरजन शाही और किरण बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपी डेविड का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
Servant who looted former minister house in Ludhiana arrested with his associates
पूर्व मंत्री के घर लूट का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर स्थित छाबड़ा कॉलोनी निवासी पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा के घर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले नेपाली नौकर समेत तीन को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाली नौकर समेत चार आरोपियों ने पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उनकी पत्नी दलजीत कौर, बहन दिलीप कौर और नौकरानी रेनू को खाने में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


आरोपी नौकर करण ने ही तीनों आरोपियों की गेट से फ्रेंडली एंट्री करवाई थी। कमिश्नरेट पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिल ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत तीन आरोपियों को काबू किया जबकि चौथा फरार है। आरोपियों से पुलिस ने एक करोड़ रुपये कीमत के सोने के जेवरात, पांच विदेशी घड़ियां, अलग-अलग देशों के सिक्के, चांदी के गिलास और 2.76 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान घर में काम करने वाले नौकर करण बहादुर, नेपाल के जिला बाके स्थित गांव विजयपुर नेपालगंज निवासी सरजन शाही और किरण बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपी डेविड का पता लगाने में जुटी है। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा के घर में उनकी पत्नी, बहन और नौकरानी रेनू रहते हैं। खाना बनाने के लिए आरोपी करण को कुछ समय पहले ही रखा था। आरोपी को घर के बारे में पूरी जानकारी हो गई थी। एक टीम दिल्ली रवाना की गई और सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली के पड़पड़गंज इलाके में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग कमरों में बेहोश मिले थे सभी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब ड्राइवर ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा की पत्नी दलजीत कौर घर की लॉबी में बेहोश पड़ी थी जबकि बहन कमरे में बेहोश थी। दोनों के सिर पर खून निकल रहा था। पूर्व मंत्री अपने कमरे में बेहोश पड़े थे और नौकरानी ऊपर अपने कमरे में बेहोश थी। लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed