फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sent abroad and held hostage in Malaysia

एक देश भेजा, दूसरे देश में बंधक बनाया

Mon, 10 Mar 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 10 Mar 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
sent abroad and held hostage in Malaysia
जीरकपुर के गांव छत निवासी एक युवक को विदेश भेजा और मलेशिया में बंधक बनाए रखा गया। जीरकपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला अमन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से एक आरोपी महिला चंचल को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरा नामजद आरोपी श्याम बब्बर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गांव छत निवासी मनदीप सिंह कनाडा जाने के लिएअखबार में छपे एक विज्ञापन के जरिए जालंधर में अमन, चंचल और चंचल के भाई श्याम बब्बर के संपर्क में आया था। आरोपियों ने 22 लाख रुपये में उसे विदेश भेजने का सौदा किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे वीजा लगने की बात कह कर दिल्ली हवाई अड्डे पर बुलाया। जहां उसे दिनेश नाम का व्यक्ति मिला। दिनेश ने उसे पासपोर्ट देते हुए कहा कि उसका वीजा थाईलैंड से लगेगा। वह उसकी बात पर भरोसा कर थाईलैंड पहुंच गया, जहां से उसे गैर-कानूनी तरीके से वीजा लगने की बात कह कर मलेशिया ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवक को मलेशिया के एक शहर में बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में बंधक बना लिया गया। पिस्तौल के बल पर उसके घर वालों से फिरौती की मांग की जाने लगी।

मनदीप के मुताबिक उसके घरवालों ने दो बार आठ-आठ लाख रुपये की फिरौती यहां रहने वाले आरोपियों को दी, लेकिन इसके बावजूद मलेशिया में उसे छोड़ने की बजाय उससे रोजना मारपीट की जाती थी। उसे जान से मार देने की धमकी देकर ओर पैसों की मांग की जाती रही।

मनदीप ने एक दिन रसोई में बर्तन रखने के बहाने रसोई की खिड़की से नीचे छलांग मार दी। जब उसे होश आया, तो आरोपी उसे घायल हालत में भी पीट रहे थे। लेकिन इस दौरान एक पंजाबी वहां आया।

उसने उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया और उपचार कराके उसे भारत भेजा दिया। खिड़की से कूदने के कारण उसकी दोनों टांगें टूट गईं। वह काफी मुश्किल से भारत पहुंचा। यहां आकर उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी बरमा सिंह ने बताया कि उनको गुप्त सुचना मिली थी कि मुख्य आरोपी अमन जालंधर में है। उन्होंने पुलिस दल के साथ वहां जाकर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी को सोमवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी श्याम बब्बर की तलाश में पुलिस छापामारी कर रहे है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed