फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational disclosures about Shaheed Udham Singh

शहीद ऊधम सिंह के बारे में सनसनीखेज खुलासा

Fri, 09 May 2014 08:48 PM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 09 May 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
sensational disclosures about Shaheed Udham Singh

आजादी की लड़ाई लड़ने वाले शहीद ऊधम सिंह का पासपोर्ट तत्कालीन पंजाब सरकार ने रद्द करवाया था और लंदन में अंग्रेजों के वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा शहीद ऊधम सिंह पर ‘भारत की आजादी की समां का परवाना महान गदरी इंकलाबी शहीद ऊधम सिंह’ पुस्तक लिखने वाले लेखक राकेश कुमार ने शहीद से संबंधित एकत्रित किए नए गुप्त दस्तावेजों के आधार पर किया है।

विज्ञापन

विदेशों में जाने से रोका था ऊधम सिंह को

sensational disclosures about Shaheed Udham Singh

लेखक राकेश कुमार ने बताया कि कई देशों में गदर लहर चल रही थी। ऊधम सिंह इन देशों में जाना चाहते थे, लेकिन पंजाब सरकार ने उन्हें इन देशों में जाने के लिए पासपोर्ट जारी करने से मना कर दिया था। ऊधम सिंह का मकसद था कि भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त करवाना है।

लेखक का कहना है कि ऊधम सिंह अमृतसर में 30 अगस्त, 1927 को पकड़े गए थे। उसके पास से हथियार तथा गदर पार्टी से संबंधित दस्तावेज (गदर की गूंज, गदर ज्ञान आदि) बरामद हुए थे। उसे पांच साल की कैद हुई थी। पुलिस के अनुसार ऊधम सिंह ने बयान दिया था कि उसका मकसद अंग्रेजों को मारना और भारत को आजाद करवाना है।

जब ऊधम सिंह जेल से रिहा हुए तो उसके बाद उन्होंने नया पासपोर्ट जारी करने संबंधी आवेदन दिया तो पुलिस ने उन्हें गदर लहर से प्रभावित देशों में जाने से रोका। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक ऊधम सिंह को उदय सिंह, शेर सिंह व फ्रैंक ब्राजिल के नाम से जाना जाता था।

नए आवेदन में छिपाई पुरानी पहचान

sensational disclosures about Shaheed Udham Singh

ऊधम सिंह ने नए आवेदन में अपनी पुरानी पहचान छिपाकर 20 मार्च, 1933 में लाहौर से पासपोर्ट नंबर-52753 ऊधम सिंह के नाम पर जारी करवाया और खुद को व्यवसायी बताया।

उस पासपोर्ट के जरिये ऊधम सिंह लंदन चले गए। वहां पर केस्टन हॉल में 13 मार्च, 1940 में उन्होंने चार अंग्रेज अधिकारियों पर छह गोलियां चलाई थीं। इनमें से दो गोलियां माइकल उडवायर को मारी, दो जेट लैंड को व एक लूइज डेन व एक लार्ड लेमिनटन को मारी थी।

इससे माइकल उडवायर की मौके पर ही मौत हो गई थी और बाकी तीनों जख्मी हो गए थे। ये चारों भारत में उस समय गवर्नर रह चुके थे तथा भारत की आजादी के खिलाफ थे। ऊधम सिंह को काबू कर लिया था। तब ऊधम सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनका पासपोर्ट गुम हो चुका है।

लेखक ने बताया कि इसी पासपोर्ट को तत्कालीन पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय लाहौर ने 11 अप्रैल, 1940 को पत्र संख्या 1999-पीई-40/1803 भारतीय सरकार के विदेश मंत्रालय नई दिल्ली को लिखा था कि पासपोर्ट रद किया जाए। पासपोर्ट रद करने के बाद अंग्रेज अधिकारियों को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed