हजपा सुप्रीमो विनोद शर्मा पर सनसनीखेज आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजकां जिलाध्यक्ष शशि शर्मा ने रविवार को पार्टी छोड़ने के चंद घंटों बाद ही हरियाणा जनचेतना पार्टी के सुप्रीमो विनोद शर्मा के खिलाफ घर में धमकी देने की शिकायत दी है।
सेक्टर-2 स्थित पुलिस चौकी में मिली शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।
हजकां से टिकट नहीं मिलने से नाराज शशि शर्मा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान हजकां पर धोखा देने वाली पार्टी का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि अब वह वह किस पार्टी को समर्थन देंगे।
पार्टी छोड़ते ही लगाया आरोप
इस सम्मेलन से निकलने के महज कुछ देर बाद ही उन्होंने पुलिस की शिकायत दी कि उनके सेक्टर-दो स्थित निवास (मकान नंबर-203) पर रविवार दोपहर विनोद शर्मा पहुंचे और कालका से हरियाणा जनचेतना पार्टी प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को सहयोग देने की बात कही।
शशि शर्मा का आरोप है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद विचार-विमर्श करने के लिए कुछ दिनों के वक्त मांगा। इसी बात पर उन्होंने धमकी दी।
इस संबंध में बलजीत सिंह, एसएचओ, सेक्टर-पांच थाना ने बताया कि हजपा अध्यक्ष विनोद शर्मा के खिलाफ शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है।