फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensational Allegation on BJP candidate Kiran Kher by her sister in law

भाजपा प्रत्याशी किरण खेर पर भाभी के सनसनीखेज आरोप

Mon, 07 Apr 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Apr 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sensational Allegation on BJP candidate Kiran Kher by her sister in law

जो अपने सगे भाई और उसके बच्चों से प्यार नहीं कर सकी, वो जनता के लिए क्या काम करेगी? यह कहना है भाजपा प्रत्याशी किरण खेर की भाभी गुरइंदेश संधू का। संधू ने कहा कि वह जनता से झूठे वादे कर जीतना चाहती हैं, जबकि अपने सगों के लिए उनके दिल में कोई जज्बात नहीं है। संधू ने कहा कि जो अपने भाई की नेम प्लेट उसके घर से उतरवा सकती है, वो जनता के लिए क्या करेगी? वह सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब हुईं।

विज्ञापन

भाई के संस्कार तक में नहीं आई थी किरण

Sensational Allegation on BJP candidate Kiran Kher by her sister in law

संधू ने आरोप लगाया कि किरण अपने भाई अमरदीप सिंह की मौत के बाद संस्कार तक में भी नहीं आई थीं। वह उस समय शूटिंग में व्यस्त थीं। इसके बाद पिछले साल नवंबर में किरण के पिता अस्पताल में भर्ती थे। उनसे मिलने तक के लिए भी किरण नहीं आई। संधू ने आरोप लगाया कि किरण ने गैर कानूनी ढंग से उनकी पॉपर्टी का एक हिस्सा हथिया लिया। इससे पहले संधू ने किरण खेर के खिलाफ झूठा हलफनामा दाखिल करने की शिकायत उपायुक्त को की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अपने घर की तो सुरक्षा करें

Sensational Allegation on BJP candidate Kiran Kher by her sister in law
संधू ने आरोप लगाया कि किरण जनता को कह रही है कि वह महिलाओं की सुरक्षा और भलाई के लिए काम करेंगी। वह उनसे पूछना चाहती हैं कि उन्होंने अपने घर में महिलाओं की भलाई के लिए क्या किया? संधू ने कहा कि किरण ने चुपचाप उनकी पॉपर्टी पर कब्जा कर लिया और पता भी नहीं लगने दिया। इतना ही नहीं किरण ने ये भी कहा कि उनके कोई बेटा नहीं है, इसलिए परिवार की संपत्ति पर उन्हें कोई हक नहीं मिलेगा।

भाभी ने किरण से पूछे ये सवाल
- जिन महिलाओं के पति की मौत हो जाती है, उनकी जिम्मेदारी किसकी है?
- क्या जिन महिलाओं के बेटा नहीं है, उन्हें कोई हक नहीं मिलता?
विज्ञापन

किरण खेर ने भाभी पर किया पलटवार

Sensational Allegation on BJP candidate Kiran Kher by her sister in law

भाभी की ओर से लगाए आरोपों को किरण खेर ने सिरे से नकार दिया है। खेर ने कहा कि गुरइंदेश संधू ने शुरू से ही उनके परिवार को तंग किया है। उनके पिता ने सभी बच्चों में प्रॉपर्टी बांटी थी, लेकिन वह पूरा हिस्सा चाहती हैं। इसलिए ऐसी बयानबाजी कर रही हैं। किरण ने कहा कि वो कांग्रेस से मिली हुई हैं और जानबूझकर मुझे बदनाम करने की साजिश रच रही हैं। किरण ने कहा कि जब मेरे भाई की मौत हुई थी तो मैं लंदन में थी। मेरे पिता संस्कार के लिए नहीं रुके। लंदन से सीधा मैं मुंबई आई और फिर चंडीगढ़ पहुंची। मौत के बाद कई दिन मैं यहां रुकी भी थी।

किरण के पिता बोले, गुरइंदेश के आरोप झूठे

Sensational Allegation on BJP candidate Kiran Kher by her sister in law
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के 101 वर्षीय पिता ले. कर्नल (रिटायर्ड) ठाकुर सिंह ने कहा कि उनकी बहू गुरइंदेश संधू किरण के खिलाफ झूठे आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह 40 सालों से शहर में रह रहे हैं और उन्होंने अपनी संपत्ति का हिस्सा किरण खेर को अपनी खुशी से दिया था। अब गुरइंदेश संधू अपनी बेटियों के साथ मिलकर किरण को फंसाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed