{"_id":"5ff29b4c1c44045aca107abb","slug":"senior-state-wrestling-championship-started-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप : पहले सैनिटाइजेशन हुए पहलवान, फिर मैट पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप : पहले सैनिटाइजेशन हुए पहलवान, फिर मैट पर उतरे
Mon, 04 Jan 2021 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में चैंपियनशिप से पहले पहलवानों को सैनिटाइज किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ में पहली बार हुए रेसलिंग मुकाबले कुछ अलग थे। कोरोना के चलते नियमों का पालन करते हुए मुकाबले से पहले मैट के साथ ही 70 पहलवानों को भी सैनिटाइज किया गया। पहलवानों का कहना था कि सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब इतने कड़े नियम हो जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का सुबह 10 बजे आगाज हुआ। दोपहर तीन बजे तक मुकाबले हुए। 3 से 5 जनवरी तक कुश्ती के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसका आयोजन चंडीगढ़ रेसलिंग एसोसिएशन करवा रही है। चैंपियनशिप का उद्घाटन यूटी खेल विभाग के डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी ने किया। उन्होंने मौके पर कोविड-19 के चलते सुरक्षा पहलुओं की भी खुद जांच की।
विज्ञापन
सैनिटाइज से बनी रहेगी सुरक्षा
पहलवानों को सैनिटाइज किया जाना पहली बार देखा। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए यह किया जा रहा है। यह अच्छी बात है, ऐसा करने से कम से कम पहलवानों के बीच सुरक्षा तो बनी रहेगी। -बॉबी, राष्ट्रीय स्तर के पहलवान
विज्ञापन
बिना अभ्यास के काफी मुश्किलें हुईं
कोविड-19 के चलते पिछला पूरा साल बिना खेल व अभ्यास के निकल गया। घर पर ही थोड़ी-बहुत कसरत की, लेकिन उससे केंद्र में अभ्यास करने वाली बात नहीं बन पाई। -विकास बेनीवाल, राष्ट्रीय स्तर के मेडलिस्ट पहलवान
नई सोच लेकर आया हूं
पिछले साल कई महत्वपूर्ण चैंपियनशिप होनी थी। वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम चुनी जानी थी। सब कोविड-19 की भेंट चढ़ गया। अब मैं नई सोच के साथ हिस्सा ले रहा हूं। -आशीष, राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता पहलवान
हिदायतों के पालन के साथ खेल गतिविधियां शुरू
कोविड-19 के चलते 10 मार्च को शहर में पूरी खेल गतिविधियां और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को बंद कर दिया गया था। कुछ महीनों के बाद भारत सरकार की ओर से मिली हिदायतों के साथ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को अभ्यास के लिए खोला गया था। अब कोरोना का असर थोड़ा कम होने पर हिदायतों का पालन करके चैंपियनशिप करवाई जा रही है। -तेजदीप सिंह सैनी, डायरेक्टर यूटी खेल विभाग
यह रहा परिणाम
- भार वर्ग विजेता उपविजेता
- 125 किलो आशीष परवीन
- 97 किलो अक्षत नितेश
- 92 किलो अक्षत परवीन
- 86 किलो विकास जतिन
- 79 किलो मेहर सिंह मंजीत
- 74 किलो प्रीत आशीष
- 70 किलो राहुल विकास
- 65 किलो नवीन विकास
- 61 किलो मंजीत शिवम