{"_id":"5b2bd7394f1c1bf66e8b9667","slug":"senior-national-rugby-championship-will-be-held-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 22 जून से सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप, राज्यपाल बदनौर करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 22 जून से सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप, राज्यपाल बदनौर करेंगे उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी का मैदान 22 से 24 जून तक पहली बार छठी सीनियर नेशनल रग्बी सेवंस चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए तैयार है। चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 22 जून को पीयू के मुख्य मैदान में 11 बजे होगा। इसका उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर करेंगे।चंडीगढ़ में होने वाली इस प्रतियोगिता में पुुरुष और महिला टीम के 24 खिलाड़ी चंडीगढ़ की ओर से भाग लेंगे।
इसका आयोजन चंडीगढ़ रग्बी फुटबाल एसोसिएशन की ओर से भारतीय रग्बी फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में 750 से अधिक पुरुष और महिला एथलीट और 26 राज्य और यूटी के अधिकारी भाग लेंगे। इसमें आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, एमपी, मणिपुर, महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, गोवा केसाथ सर्विसेज की टीम भी शामिल होंगी।
भारतीय रग्बी टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और रग्बी एसोसिएशन इंडिया के जनरल मैनेजर संदीप मोसंकर, सेवा सिंह, दीपक कुमार सिंह पी एस लांबा भी उपस्थित थे। रग्बी इंडिया के महासचिव महेश मथई ने कहा कि यह रग्बी इंडिया के लिए एक रोमांचक समय है कि इस खेल की लोकप्रियता देश भर में बढ़ रही है।
विज्ञापन
रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष रंजन सेठी ने कहा कि ऐसी चैंपियनशिप के माध्यम से हम न केवल रग्बी के खेल को प्रोत्साहित करना चाहते हैं बल्कि उभरते खिलाड़ियों को एक मंच भी प्रदान करेंगे। इस मौके पर चंडीगढ़ रग्बी एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार भी मौजूद रहे। पीएस लांबा ने कहा कि यह बड़ा मौका है, जबकि हमारे सिटी में इतने शहरों के खिलाड़ी आएंगे।