फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   senior journalist kj singh and his mother murder case update

पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां के मर्डर केस में हुए नए खुलासे, जानिए

Sun, 29 Oct 2017 09:47 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 29 Oct 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
senior journalist kj singh and his mother murder case update
KJ Singh murder case
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह व उसकी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए गौरव को लेकर नए खुलासे हुए हैं। वहीं पुलिस की जांच में काफी कुछ सामने आया। पहले तो गौरव की निशानदेही पर पुलिस ने पैनासोनिक कंपनी की एलईडी व दो रिमोट भी बरामद कर लिए हैं। यह एलईडी भी केजे सिंह के घर से हत्या के बाद गायब हो गई थी।
विज्ञापन


पता चला है कि हत्यारोपी ने यह एलईडी ने सेक्टर-48 में एक दुकानदार को बेच दी थी। इसके साथ ही अब केजे सिंह के घर से गायब हुआ सभी सामान पुलिस बरामद कर लिया है। मटौर थाने के एसएचओ जरनैल सिंह ने एलईडी रिकवर करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि हत्या के दस दिन बाद आरोपी सेक्टर-48 की मार्केट गया था। वहां पर सेकेंड हैंड सामान को खरीदे बेचने वाले दुकानदार को यह सामान बेचा था। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि जब आरोपी उनकी दुकानदार पर आया था तो उसने बताया था कि यह एलईडी ठीक नहीं है। ऐसे में वह उसे बेचना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने उससे 15 सौ में खरीद लिया था। उन्होंने गौरव की दुकान पर आने की पुष्टि तक की थी। इससे पहले ने बताया था कि आरोपी से पुलिस ने केजे की घड़ी, एयरटेल का सेटआप बॉक्स, एलसीडी स्क्रीन, टेबल फ्लैश, तीन एटीएम कार्ड व हत्या में प्रयोग चाकू बरामद कर लिया था।

दो दुकानदारों को पुलिस बनाएगी गवाह

senior journalist kj singh and his mother murder case update
पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या
इस केस में आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे तक लाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-48 की मार्केट के दो दुकानदारों को गवाह बनाने की तैयारी की है। इसमें एक दुकानदार वह है जिसने इसकी कार के लिए फर्जी नंबर बनाया था। जबकि दूसरा एलईडी खरीदने वाला दुकानदार शामिल है।

पुलिस ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट
केजे मर्डर केस में रिमांड पर चल रहे आरोपी को लेकर शनिवार को पुलिस मृतक के घर पहुंची। पता चला है कि पुलिस ने क्राइम सीन को  रीक्रिएट किया। साथ ही आरोपी से सारी जानकारी हासिल की वह हत्या करने के बाद कैसे वहां से गाड़ी  से लेकर गया था।

हालांकि इस दौरान गेट की चाबी, कार की चाबी व अन्य चीजे चुराने संबंधी संशय पुलिस को जरूर थे। वह भी अब साफ हो गया है। इस दौरान गौरव ने पुलिस को बताया कि वह दीवार फांदकर घर में घुसा था। इसके बाद कैसे अंदर जाकर उसने हत्या को अंजाम दिया। उसने बताया कि हत्या के बाद उसने बाथरूम में पड़े डिटॉल से साफ किए थे।

गांव में ढाई एकड़ जमीन है वह भी गिरवी पड़ी
पता चला है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बुलंद शहर के थाना औरंगाबाद के गांव पपाला का रहने वाला है।  उसकी गांव में डेढ़ एकड़ जमीन है। साथ ही वह उसे विदेश भेजने के चक्कर में गिरवी पड़ी हुई है।

घर वालों को कहा था ले ली है कार
पता चला है कि आरोपी ने अपने घरवालों को फोन क बताया था कि उसने नई कार ले ली है। अगली बार में एक कार में आएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed