फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior Deputy Mayor Ravikant Sharma Chief Engineer PA situation critical

वरिष्ठ उप महापौर रविकांत शर्मा भी संक्रमित, चीफ इंजीनियर के पीए की हालात गंभीर

Mon, 14 Sep 2020 11:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Senior Deputy Mayor Ravikant Sharma Chief Engineer PA situation critical
चंडीगढ़। वरिष्ठ उप महापौर रविकांत शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को सेक्टर-22 में उन्होंने अपना टेस्ट कराया, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल रविकांत शर्मा ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। उधर, चीफ इंजीनियर के पीए संगतराम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रविकांत शर्मा ने बताया कि उनका बेटा बीते शनिवार को सेक्टर-48 की मोटर मार्केट में कार को ठीक कराने गया था। उसके बाद उसे बुखार आने लगा। फिर वह ठीक हो गया। बुधवार से उन्हें बुखार आ गया। इसके बाद जब उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। रविकांत शर्मा ने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को टेस्ट कराने व क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। ज्ञात हो कि जबसे कोरोना काल शुरू हुआ है, रविकांत शर्मा अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों का सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में उनका कहना है कि जब क्षेत्र में निकलते हैं तब भी कुछ न कुछ खामियां रह जाती हैं। इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। वहीं, दूसरी ओर चीफ इंजीनियर के पीए संगतराम सेक्टर-32 के आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें कोरोना के साथ डेंगू भी हो गया है। उनकी स्थिति भी काफी गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा सोमवार को नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विभाग के दो अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित हो गए। निगम में बढ़ते केसों से अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed