फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   senior congress leader Vinod Sharma resignation from Congress

कांग्रेस को झटका, कद्दावर नेता विनोद शर्मा का इस्तीफा

Thu, 06 Mar 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Mar 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
senior congress leader Vinod Sharma resignation from Congress

पूर्व मंत्री और अंबाला शहर से कांग्रेस विधायक विनोद शर्मा ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन


शर्मा ने बुधवार शाम को अपना इस्तीफा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को दिल्ली भेजा है। इस्तीफे की पुष्टि उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान की।

हालांकि इस्तीफा देने के कारणों का खुलासा उन्होंने नहीं किया, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शर्मा हरियाणा जनहित कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि शर्मा ने अभी इस बारे में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। फोन पर बातचीत में उन्होंने अमर उजाला को बताया कि वे आगे वही फैसला लेंगे, जो हरियाणा की जनता के हित में होगा।

उधर, नौ मार्च को शर्मा की कुरुक्षेत्र में जन चेतना महायज्ञ के नाम से रैली का आयोजन है। संभावना है कि इस दौरान कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।

शर्मा ने बातचीत में बताया कि ‘हां मैंने कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य होने के नाते मैने केंद्रीय नेतृत्व को दिल्ली अपना इस्तीफा भेजा है।’
विज्ञापन


हालांकि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि मुझे विनोद शर्मा के इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि यह अफवाह हो। यह पूछने पर कि विनोद शर्मा ने इस्तीफे की पुष्टि की है। तंवर ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, इस बारे में पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed