फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown in chandigarh, Senior citizens medicines

कोरोनाः चंडीगढ़ में कर्फ्यू से दवाइयों के लिए दर-दर भटक रहे बुजुर्ग, बोले- कोई फोन नहीं उठाता

Sat, 28 Mar 2020 02:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown in chandigarh, Senior citizens medicines
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ सेक्टर-44 में रहते वरिष्ठ नागरिक न पहुंचने से काफी परेशान हैं। सेक्टर-44 के वरिष्ठ नागरिक व आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट स्वदेश तलवार ने दो दिन पहले से दवाइयों के लिए ऑर्डर दिया हुआ है, लेकिन दो दिन बाद भी दवाई नहीं पहुंची।
विज्ञापन


उनका कहना है कि प्रशासन ने नंबर की लिस्ट तो दे दी है लेकिन उन नंबरों पर कोई फोन नहीं उठा रहा है। ऐसे में दवाइयों के लिए उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें फोन पर एक मेडिकल स्टोर का नंबर दिया गया। मेडिकल स्टोर वाले ने उन्हें 12 बजे दुकान पर आकर दवाई लेने को कहा। उन्होंने मेडिकल स्टोर वाले को कहा कि वह बाहर कैसे आएं। अगर आए तो पुलिस बिना कारण जाने उन्हें मारेगी।
विज्ञापन


इस पर दुकानवाले ने कहा कि यह आपकी समस्या है मेरी नहीं। इसके बाद वह दवाई के लिए पास में मेडिकल स्टोर देखने निकले। एक जगह लोग लाइन में खड़े थे लेकिन दुकान का आधा शटर खुला था। उनका सवाल है कि अगर मेडिकल स्टोर खोलने की प्रशासन की ओर से अनुमति है तो वह शटर पूरा क्यों नहीं खोल रहा है। हर जगह कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। प्रशासन के फेल होने के कारण लोग मजबूरी में जहां से जितना महंगा सामान मिले, खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीयू बस में सब्जी आने की नहीं हो रही अनाउंसमेंट
लोगों ने बताया कि सीटीयू बस में सब्जियां और फल आ रहे हैं। बस गलियों के अंदर नहीं जा सकतीं। इसके अलावा किसी प्रकार की अनाउंसमेंट नहीं की जा रही और न ही उन्हें कोई समय बताया जा रहा है कि किस समय सब्जी आएगी। इसलिए लोगों को पता ही नहीं लग पा रहा है कि किस समय सब्जी वाले आए और कब चले गए। इसकी कोई व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed