फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior assistant of Health Department trapped in bribery sent to jail

रिश्वतखोरी में फंसे हेल्थ विभाग के सीनियर सहायक को भेजा जेल

Sun, 05 Jul 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Senior assistant of Health Department trapped in bribery sent to jail
चंडीगढ़। रिश्वतखोरी में फंसे पंजाब मिनी सचिवालय के हेल्थ विभाग के सीनियर सहायक सुरिंदरजीत सिंह शाह को रिमांड खत्म होने के बाद जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वीरवार को यूटी विजिलेंस की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते बुधवार विजिलेंस टीम को पंजाब स्थित फरीदकोट के मेडिकल ऑफिसर शिकायतकर्ता ने बताया था कि उन्हें प्रायोजित उम्मीदवार के रूप में चंडीगढ़ स्थित पीजीआई एमडी/एमसी के लिए चुना गया है। एनओसी पर हस्ताक्षर के लिए पंजाब सचिवालय में डायरेक्टर हेल्थ सर्विस को भेजी गई थी। शिकायत में बताया कि बुधवार को वह उक्त विभाग में एनओसी लेने के लिए आए थे। इस दौरान वहां पर सीनियर सहायक सुरिंदरजीत सिंह शाह ने उनसे 15 हजार रुपयों की रिश्वत की मांग की। इसके बाद उन्होंने यूटी विजिलेंस टीम के पास पहुंचकर शिकायत दी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस डीएसपी दीपक यादव की अगुवाई में इंस्पेक्टर ऊषा रानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पंजाब मिनी सचिवालय के पिछली साइड रिश्वत के 15 हजार रुपयों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी सेक्टर-39 के रहने वाले सुरिंदरजीत ने हेल्थ विभाग के अंडर सेक्रेटरी गुरलाल सिंह का नाम लेकर रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed