फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior advocate HS Phoolka's statement on Patiala incident

कैप्टन बोले- सखती से निपटे पुलिस, हमला बर्दाश्त नहीं, निहंगों की हरकत पर भड़के दिग्गज बोले...

Sun, 12 Apr 2020 03:10 PM IST
ajay kumar एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Apr 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Senior advocate HS Phoolka's statement on Patiala incident
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
पटियाला में कर्फ्यू का पालन करने और सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए प्रेरित कर रही पुलिस टीम पर हुए बर्बर हमले की मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट में पंजाब पुलिस के जवान लोगों की जान बचाने की खातिर अपना जीवन जोखिम में डाल रहे हैं। इन पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को आदेश दिए कि कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी कोशिश को पूरी सख्ती से कुचला जाए। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने डीजीपी को पूरी सख्ती से कानून-व्यवस्था  बहाल रखने को कहा। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि सनौर रोड की सब्जी मंडी में पांच व्यक्तियों ने कई बैरिकेड तोड़कर पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर दिया। इसमें एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया। उसका हाथ जोड़ने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में प्लास्टिक सर्जरी की गई है। इसके अलावा तीन और पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनके अलावा मंडी बोर्ड कर्मचारी एआर यादविन्दर सिंह को भी हमले में मामूली चोटें लगीं।

विज्ञापन


हमले को अंजाम देने वालों में निहंग प्रमुख बाबा बलविंदर सिंह मुख्य तौर पर शामिल था।  डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने के बाद आरोपी गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब में छिप गए। उन्हें पकड़ने के लिए जब पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने गुरुद्वारे के भीतर से पुलिस पर फायरिंग की और धमकियां दीं। जवाबी कार्रवाई में एक महिला सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पटियाला के एसएसपी के नेतृत्व में डेरा प्रमुख बाबा बलविंदर सिंह को बार-बार अपील और बातचीत करके आत्म समर्पण करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे से लेकर गांव की सड़कों तक होगी सख्ती : डीजीपी
मुख्यमंत्री के सख्ती बरतने के आदेश के बाद डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि राज्य में कर्फ्यू को मुस्तैदी से लागू करने के लिए हाईवे से गांव की सड़कों तक पूरी सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान मानसा, संगरूर, भवानीगढ़, घग्गा में पुलिस टीमों पर हमलों की घटनाओं पर भी संज्ञान लेते हुए सबकी रिपोर्ट तलब कर ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों पर हमला क्यों हुआ, यह जानने के अलावा हमलों के आरोपियों का रिकार्ड भी खंगाला जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस बल के निर्देश दे दिए गए हैं कि उल्लंघन करने वालों पर कोई ढिलाई न बरती जाए और पूरी सख्ती से कर्फ्यू लागू कराया जाए। एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) को भी हालात पर नजर रखने और सूबे में शांति बनाए रखने के लिए कदम उठाने को कहा गया है।

दो दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाए

रविवार (12 अप्रैल) को पंजाब के पटियाला में पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने कहा कि मैंने पंजाब के डीजीपी से अनुरोध किया है कि दो दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाए और 10 दिनों के भीतर ट्रायल पूरा किया जाए। आरोपी को आजीवन कारावास दिया जाना चाहिए, ताकि पूरे देश में एक संदेश जाए।
 
पटियाला हमले के आरोपियों को मिले सख्त सजा : मान
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कर्फ्यू के दौरान पुलिस और सेहत कर्मियों पर हमलों की सख्त निंदा की है। आप हेडक्वार्टर से जारी बयान में पार्टी के राज्य प्रधान और सांसद भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, कोर समिति चेयरमैन प्रिंसिपल बुद्ध राम, सीनियर नेता अमन अरोड़ा, मुख्य प्रवक्ता प्रो. बलजिंदर कौर और कुलतार सिंह संधवां ने रविवार को पटियाला में पुलिस टीम पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भगवंत मान ने कहा कि पटियाला हमले के आरोपियों पर जितनी भी सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है, वह की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी हरकत करने के लिए किसी का हौसला न हो। उन्होंने ने कहा कि कोरोना के कारण पूरी दुनिया दुख भरे हालात से गुजर रही है और इस महामारी पर घरों में बैठकर ही काबू पाया जा सकता है। ऐसे में हम सभी को जिम्मेदारी के साथ पुलिस और प्रशासन का साथ देना चाहिए।

भगवंत मान ने कहा कि पटियाला की तरह कई अन्य स्थानों पर भी पुलिस-प्रशासन और सेहत कर्मियों पर हमले की घटनाएं हुई हैं, जो इस मुश्किल घड़ी को दुखदायक बनाती हैं। भगवंत मान ने कहा कि पुलिस अधिकारी और मुलाजिम, डाक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस चालक और सफाई कर्मचारी इस समय अपने घर और परिवार को छोड़ कर कोरोना वायरस के विरुद्ध लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। अगर ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं न रुकीं तो यह ‘योद्धा’ किस हौसले के साथ कोरोना पर विजयी हासिल करेंगे।

हमलावरों पर हो सख्त कार्रवाई : बादल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पटियाला में रविवार को निहंगों के वेश में आए कुछ समाज विरोधी तत्वों द्वारा पुलिस टीम पर किए हमले की कड़ी निंदा की है। उल्लेखनीय है कि बुड्डा दल के प्रमुख ने भी उन रिपोर्टों को गलत ठहराया है, जिनमें हमलावरों को निहंग बताया गया था। निहंग प्रमुख ने पुलिस पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक बयान में डॉक्टरों, नर्सों तथा बाकी स्वास्थ्य कर्मचारियों की सराहना करते हुए बादल ने उन्हें  ‘मानवता के सच्चे नायक’ करार दिया। बादल ने कहा कि वह इन डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मचारियों या उनके परिवारों की हर तरह से सहायता करके खुश होंगे। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य कर्मचारियों की फौज का कोई भी सदस्य मेरे साथ किसी भी समय सीधा आकर या फोन पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम आपके कितने ऋणी हैं, इसे बयान करने के लिए हमारे पास शब्द नही हैं।  

लोगों से सरकार का सहयोग करने को कहा
बादल ने देश के लोगों तथा खासतौर पर पंजाबियों और पूरी दुनिया में रहते सिखों से अनुरोध किया है कि वह एक जिम्मेदार और समझदार नागरिक होने का उदाहरण पेश करना जारी रखें। उन्होंने कहा कि सिखों को पूरी दुनिया में न सिर्फ सरकारी कार्यों में सहायता करते हुए, बल्कि लंगर सेवा द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करते देख बेहद खुशी होती है। बादल ने लोगों से अनुरोध किया कि वह सरकार का सहयोग करें और सिखों द्वारा दुनिया भर में चलाई जा रही लंगर सेवा में आगे आकर योगदान दें।

बलबीर सिद्धू ने हमले की निंदा की

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को पटियाला की सब्जी मंडी में तैनात पुलिस अधिकारियों पर हुए वहशी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमारे पुलिस अधिकारियों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है, जो कोरोना वायरस के मद्देनजर हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह हमला कुछ असामाजिक तत्वों की तरफ से हमारे पुलिस अधिकारियों पर अमानवीय हिंसा को दर्शाता है जबकि पुलिस अधिकारी सामाजिक दूरी और कर्फ्यू को यकीनी बनाने के लिए अपना फर्ज निभा रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिंसा की यह घिनौनी कार्रवाई, जो विशेष तौर पर पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध की गई, जिसमें कई पुलिस अधिकारी बहुत गंभीर जख्मी हुए, पूरी तरह अमानवीय असहनीय है और ऐसी कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पटियाला कांड की निंदा
पटियाला में निहंग सिंहों की ओर से पुलिस पर हमले की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कड़ी निंदा की है। शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पुलिस मुलाजिम प्रदेश की जनता को इस महामारी से बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात बिना ड्यूटी कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि अगर हम लोगों को किसी कारणवश बाहर निकलना भी पड़ता है तो बिना कर्फ्यू पास के घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

पुलिस कर्मियों की ओर से रास्ते में रोके जाने पर हमें रुकना चाहिए और अगर वह कर्फ्यू पास मांगते हैं तो दिखाना चाहिए। शर्मा ने मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के मुताबिक कड़ी से कड़ी करवाई होनी चाहिए ताकि आगे से कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले दस बार सोचे और प्रदेश में कानून-व्यवस्था कायम रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed