फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior Advocate Anmol Ratan Sidhu to be Advocate General of Punjab

फैसला: सीनियर एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू होंगे पंजाब के महाधिवक्ता, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Tue, 15 Mar 2022 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Mar 2022 12:57 AM IST
सार

अनमोल रतन सिंह सिद्धू पंजाब के नए महाधिवक्ता होंगे। वह डीएस पटवालिया की जगह लेंगे। हाल ही में डीएस पटवालिया ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। 

विज्ञापन
Senior Advocate Anmol Ratan Sidhu to be Advocate General of Punjab
भगवंत मान - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट डॉ. अनमोल रतन सिंह सिद्धू पंजाब के नए महाधिवक्ता होंगे। आप की नई सरकार ने उनकी नियुक्ति करने का फैसला ले लिया है। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। अनमोल रतन सिंह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आठ बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

विज्ञापन


वह बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन भी रहे हैं। इसके अलावा वे पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर और केंद्र में कांग्रेस की सरकार के दौरान करीब दस साल तक सिद्धू असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं। नई सरकार के बनते ही चन्नी सरकार में रहे एडवोकेट जनरल डीएस पटवालिया ने इस्तीफा दे दिया था।  
विज्ञापन


ए. वेणुप्रसाद ने संभाला कार्यभार
सीनियर आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद ने सोमवार को पंजाब सिविल सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के प्रमुख सचिव रहे हुस्न लाल ने उनका स्वागत किया। हुस्न लाल को अब पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग का प्रिंसिपल सचिव नियुक्त किया गया है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी वेणुप्रसाद अब तक अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों की बागडोर संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed