फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senate elections will be held on August 3 at four centers in the city

तीन अगस्त को शहर में चार केंद्रों पर होंगे सीनेट चुनाव

Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Senate elections will be held on August 3 at four centers in the city
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के टेक्निकल और प्रोफेशनल कॉलेजों के प्रिंसिपल व सदस्यों के सीनेट चुनाव तीन अगस्त को होने हैं। इसको लेकर पीयू ने चंडीगढ़ और पंजाब में बने 28 केंद्रों की सूची वीरवार को जारी की। सूची के अनुसार शहर में चार केंद्र गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज-10, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-26, गर्वमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन-20 और गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-32 में चुनावी केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा पंजाब के अबोहर में डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फाजिल्का में ज्योति बीएड कॉलेज, रामपुरा व लाला जगतनारायण एजुकेशन कॉलेज, जलालाबाद, फिरोजपुर में देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन व बाबा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुड़की, होशियारपुर में गुरु तेग बहादुर कॉलेज- दसूहा, डीएवी कॉलेज- होशियारपुर, संत बाबा हरि सिंह कॉलेज- माहिलपुर, लुधियाना में भुट्टा कॉलेज-भुट्टा, दोराहा कॉलेज-दोराहा, जीएचजी खालसा कॉलेज-गुरुसर सधर, एएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन-खन्ना, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज जगरावां, डीडी जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन-किड़वाई नगर, जीएचजी हरप्रकाश कॉलेज- सिधवां खुर्द, मोगा में एलएलआर मैमोरियल कॉलेज-धुड़िके, सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन-घल कलां, संत दरबारा सिंह कॉलेज- लोपां, संत बाबा भाग सिंह कॉलेज-सुखानंद, लाला हंसराज मैमोरियल कॉलेज-तलवंडी, श्री मुक्तसर साहिब में दसमेश गर्ल्स कॉलेज-बादल, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन गिद्दड़बाहा, खालसा कॉलेज-मुक्तसर और नवांशहर में रायत कॉलेज ऑफ लॉ-बलाचौर में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed