{"_id":"613d0b598ebc3eb62314fc96","slug":"semi-final-matches-canceled-due-to-rain-chandigarh-news-pkl426458017","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल के दोनों मैच पर फिरा ‘पानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल के दोनों मैच पर फिरा ‘पानी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ऑल इंडिया जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के शनिवार को खेले जाने वाले दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बारिश के चलते धुल गए। इसके बाद एचपीसीए और रेनस्टार दिल्ली की टीमों को टूर्नामेंट में बेहतर अंक और जीत के आधार पर फाइनल में जगह दी गई।
शनिवार को टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल खेले जाने थे। पहला सेमीफाइनल जीएमएसएसएस-26 के क्रिकेट ग्राउंड पर यूपीसीए और रेनस्टार दिल्ली के बीच रहा। इस मैच में यूपीसीए ने टॉस जीता, लेकिन बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा। एक बार यह मुकाबला 20-20 ओवर का कराए जाने की बात भी बनी थी, लेकिन कुछ देर बाद फिर से बारिश के चलते यह मुकाबला नहीं खेला गया। इसके बाद रेनस्टार दिल्ली को टूर्नामेंट में 3 मुकाबलों में जीत के चलते फाइनल में जगह दी गई। वहीं यूपीसीए ने टूर्नामेंट में 2 जीत दर्ज की थी, इसलिए उसे मौका नहीं मिला।
दिन का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एचपीसीए और सीएजी दिल्ली के बीच सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में था। यहां पर बारिश के चलते गीले हुए मैदान को सुखाकर ग्राउंड स्टाफ ने मैच कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन बार-बार बारिश के आने से यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। एचपीसीए को टूर्नामेंट में 3 मुकाबलाें में जीत के आधार पर फाइनल में जगह दी गई। वहीं सीएजी दिल्ली ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, इसलिए उसे मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में आज होगा फाइनल
ऑल इंडिया जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट एचपीसीए और रेनस्टार दिल्ली के बीच 12 सितंबर को सुबह 9 बजे आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 50-50 ओवर का खेला जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2 लाख और उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी।