फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seljas Jan Sandesh Yatra will start from January 17

Chandigarh News: 17 जनवरी से शुरू होगी सैलजा की जन संदेश यात्रा

Wed, 03 Jan 2024 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seljas Jan Sandesh Yatra will start from January 17
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में एसआरके ग्रुप यानी कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी की तिकड़ी ने पूरे प्रदेश में निकाली जाने वाली ‘जनसंदेश’ यात्रा के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया है। अब यात्रा 15 जनवरी के बजाय 17 जनवरी को हिसार से शुरू होगी। यात्रा में यह बदलाव राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’ के कार्यक्रम की वजह से किया है।

पिछले दिनों रोहतक में एसआरके ग्रुप ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में जनसंदेश यात्रा निकालने का एलान किया था। इसके बाद कांग्रेस की यह तिकड़ी प्रदेश के सभी 90 हलकों को कवर करने की कोशिश में है। पहले यात्रा फरीदाबाद से शुरू करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब इसे हिसार से करने का निर्णय लिया है। 17 को हिसार से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सैलजा समर्थक डॉ़ अजय चौधरी ने हिसार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला अभी देश से बाहर हैं। रणदीप की दो-तीन दिन में और सैलजा के पांच जनवरी की रात तक लौटने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रा को लेकर मंथन किया जाएगा और 17 यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed