आत्मरक्षा के गुर सीखेंगे हरियाणा के विद्यार्थी, 10 दिन की होगी ट्रेनिंग, पढ़ें चार और जरूरी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शिक्षा विभाग नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देगा। जिसके लिए इन दिनों ट्रेनर की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए विभाग ने ट्रेनर्स से प्रपोजल मांगा गया था। विभाग की ओर से इसके लिए शेड्यूल भी तैयार किया है। रूटीन में सभी स्कूलों में यह ट्रेनिंग होगी, जिसकी शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी।
इसके बाद ट्रेनिंग सेशन 12 से 1.30 बजे तक चलेगा। वहीं सेल्फ डिफेंस को लेकर मोटिवेशनल सेशन एवं लेक्चर दोपहर 2.30 बजे से लेकर तीन बजे और तीसरा ट्रेनिंग सेशन तीन से चार बजे तक होगा। वहीं प्रेरणादायक स्टोरी व लिटेचरर ऑफ सेल्फ डिफेंस शाम चार बजे से लेकर 4.10 बजे और डिपार्टचर एट्रेंडेंट शाम 4.10 बजे से लेकर 4.20 बजे तक होगी।
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी है। ऐसे में सभी स्कूलों में खास ट्रेनिंग सत्र का आयोजन होगा। जिसके लिए विभाग ने 30 जनवरी तक प्रदेश के सभी प्रोफेशनल ट्रेनर से प्रपोजल मांगे थे। विभाग की ओर से नये सत्र तक यह ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी। इसमें सभी कक्षा की छात्राओं की भी लिस्ट तैयार की जाएगी, जिनको यह ट्रेनिंग दी जाएगी और यह जिला स्तर पर भी आयोजित की जाएगी। इसके तहत विभाग की ओर से मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस के स्टंट की लिस्ट तैयार की है, जिसे विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा।
2- विभाग की वेबसाइट पर जानकारी नहीं देने पर 132 कॉलेजों ने भेजा जवाब
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग ने फरवरी के शुरू होते ही सरकारी कॉलेजों की लेटलतीफी को दुरुस्त करने के लिए 132 कॉलेजों से जवाब मांगा था, जिसका जवाब सभी कॉलेजों ने बुधवार को भेज दिया है।
गौरतलब है कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों के स्टाफ खासकर शिक्षकों एवं अन्य वर्ग के कर्मचारियों की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एमआईएस पोर्टल पर कॉलेज के लिंक की जानकारी उपलब्ध करने के लिए कहा गया था, जिसकी अनदेखी करते हुए 132 कॉलेजों ने अपनी जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं करवाई। जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने 132 सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल से लिंक पर सूचना अपडेट नहीं करने पर स्पष्टीकरण मांगा था।
विभाग ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए इन प्राचार्यों से जवाब मांगा है। गौरतलब है कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 15 दिन पहले सभी कॉलेजों से पोर्टल के लिए भेजे गए लिंक पर सूचना अपडेट करने के लिए कहा था। लेकिन यह सूचना समय पर इन 132 कॉलेजों ने उपलब्ध नहीं करवाया।
3- कॉलेजों को देनी होगी खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी
4- कॉलेज के फिजिकल एजूकेशन फैकल्टी की जानकारी देनी होगी
सरकारी कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन के कितने फैकल्टी है, यह भी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा कॉलेजों में फिजिकल एजूकेशन विषय है या नहीं है। खेल के लिए कॉलेज परिसर में क्या सुविधा मुहैया है। इस क्षेत्र में कितने एक्सपर्ट है और फिजिकल एजुकेशन के कितने लेक्चरर शामिल है। यह जानकारी भी एक रिपोर्ट में भेजनी होगी।
इसके अलावा खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की भी जानकारी देनी होगी। उन्होंने जिला, यूनिवर्सिटी, स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कितनी बार हिस्सा लिया है यह भी बताना होगा। यह रिपोर्ट सभी कॉलेजों को विभाग की वेबसाइट पर देनी होगी। इसके अलावा विभाग को यह रिपोर्ट जल्द से जल्द देनी होगी।
दरअसल उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी कॉलेजों में कॉलेज स्तर पर खेल प्रतिभा को मंच देने की तैयारी है, ताकि प्रदेश के विद्यार्थी खेल में अपनी प्रतिभा को इंटरनेशनल स्तर पर दिखा सके। इसके लिए विभाग ने सभी कॉलेजों को खेल के प्रति सभी सुविधाओं की जानकारी मांगी है।