फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Selection process of Congress candidates for Lok Sabha and Vidhansabha elections begins

Chandigarh News: लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया शुरू

Thu, 11 May 2023 06:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Selection process of Congress candidates for Lok Sabha and Vidhansabha elections begins
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

-रोहतक में लोकसभा के लिए मजबूत चेहरा तलाश रही कांग्रेस
-हरियाणा में क्षेत्रीय दलों को पीछे छोड़ भाजपा से सीधा मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य प्रत्याशियों पर दांव लगाने के लिए कांग्रेस ने सर्वे शुरू करवा दिया है। इस सर्वे के बाद पार्टी की ओर से एक और सर्वे करवाया जाएगा, जिसके बाद ही प्रत्याशियों के नाम पर मंथन होगा। इस बात के संकेत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिए हैं।

फिलहाल कांग्रेस ने जनता के बीच जाकर कार्यक्रम करने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की अवधि तीन माह के लिए बढ़ाई है। अब पार्टी नेता जनता से संवाद के लिए सीधे उनके बीच जाएंगे। इस कड़ी में पानीपत में 18 जून को राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस रखी गई है। समाज के अलग-अलग वर्गों से बात कर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोगों के मन की बात जानने का प्रयास करेंगे। अभी तक वे अधिवक्ताओं, मंदिरों में कार्यरत पंडितों, कर्मचारियों, किसानों, धर्मशालाओं के प्रधान और सोसाइटी में रहने वाले लोगों से बातचीत कर चुके हैं।
विज्ञापन

गठबंधन क्या है लठबंधन है : हुड्डा
हुड्डा ने कहा कि जजपा और भाजपा का गठबंधन नहीं, बल्कि लठबंधन है। दोनों दल किसानों और कर्मचारियों को पीट रहे हैं। आए दिन कभी किसानों पर तो कभी कर्मचारियों पर लाठी चलाई जाती है। सरकार का यह चेहरा देखने के लिए हरियाणा की जनता ने वोट नहीं दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लोकसभा चुनाव में मजबूत प्रत्याशी होंगे। जैसे अन्य दल सर्वे करवाते हैं वैसे ही कांग्रेस भी सर्वे कर रही है। इस बार हरियाणा की जनता दिखाएगी दम।

-भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed