फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seema murder case - court's permission, police will get professor's narco test done

सीमा हत्याकांड- अदालत की अनुमति, प्रोफेसर का नारको टेस्ट करवाएगी पुलिस

Fri, 10 Dec 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Seema murder case - court's permission, police will get professor's narco test done
चंडीगढ़। पीयू में हुए सीमा हत्याकांड का सच समाने लाने के लिए पुलिस अब उनके पति प्रोफेसर बीबी गोयल का गांधीनगर में नारको टेस्ट कराएगी। पुलिस ने अदालत से इसकी अनुमति ले ली है। उधर, प्रोफेसर बीबी गोयल भी इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

तीन नवंबर की रात प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा गोयल की हाथ पैर बांधकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम में हत्या का कारण सीमा के सिर पर चोट और सांस घुटना बताया गया था। माना जा रहा है कि पहले उनके सिर पर हमला किया गया और फिर मुंह और गला दबाकर हत्या की गई। प्रोफेसर का दावा था कि कोई बाहर से दरवाजे की जाली काटकर अंदर घुसा और हत्या कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीएफएसएल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जालियां अंदर से कटी हुई थीं। पुलिस ने सीमा के हाथ, पैर और मुंह बंधे हुए नहीं देखे। पुलिस के पहुंचने से पहले सीमा का शव अस्पताल ले जाया जा चुका था। प्रोफेसर के अनुसार सीमा के कमरे में बेडशीट और तकिये पर भी खून के निशान थे। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच करने के बावजूद अभी तक हत्यारे का पता नहीं लगा सकी है। जबकि सीमा के भाई ने प्रोफेसर बीबी गोयल पर हत्या का संदेह जताया था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिया प्रोफेसर का बयान
एफआईआर में दर्ज प्रोफेसर के बयान के अनुसार, हत्या वाली रात 9 बजे सीमा ग्राउंड ग्राउंड फ्लोर पर केबीसी देख रही थी। इसलिए मैं पहली मंजिल पर जाकर टीवी देखने लगा। रात 11 बजे मैं सो गया। सुबह 7.31 बजे दूध वाले मोहित का फोन आया। मोहित ने बताया कि गेट पर टोकरी नहीं है, उसने दूध के पैकेट गेट पर रख दिए हैं। मैं दूध लेने नीचे उतरा और घर के मुख्य दरवाजे को खींचा तो दरवाजा नहीं खुला। मैं रसोई की तरफ से गया और दरवाजे की कुंडी खोली तो देखा जाली थोड़ी कटी हुई है। कुंडी अंदर से ही बंद है। तब मैंने जाली वाले दरवाजे की कुंडी खोली व दूध के पैकेट लेकर वापस आया तो देखा घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा है। मैं रसोई के रास्ते से घर में गया और दूध रखकर जब ग्राउंड फ्लोर के बेडरूम में गया तो देखा सीमा बेड पर लेटी हुई है और उसके दोनों हाथ एक पुराने जम्मफर (सीमा के ही सूट से) दोनों पैर उन्हीं की पुरानी चुन्नी से बंधे हुए थे। मुंह पुराने कपड़े से बंधा हुआ था। सीमा बेसुध थी। मैंने उसे काफी हिलाया डुलाया। जब नहीं उठी तो मैंने तुरंत हाथ और मुंह से कपड़े खोले। जब सीमा नहीं बोली तो मैं मुख्य दरवाजे की दूसरी चाबी लेकर रसोई वाले रास्ते से बाहर आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोला। इसके बाद मैं फिर बेडरूम में गया और सीमा को हिला डुला कर चेक किया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर गोस्वामी को लाए घर, फिर पड़ोसियों को बुलाया
प्रोफेसर ने बताया कि जब सीमा ने कोई जवाब नहीं दिया तो मैं अपने पड़ोसियों और जानकारों की मदद लेने पैदल ही घर से निकला। मुझे नजदीक ही प्रोफेसर गोस्वामी मिल गए। मैं उन्हें घर लाया और पीयू की सीएमओ रुपिंदर कौर को फोन कर दिया। रुपिंदर कौर ने सीमा को चेक कर बताया कि इनकी पल्स व सांस नहीं चल रही है, तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल ले जाओ। इसके बाद मैं प्रोफेसर गोस्वामी, डॉ. दिनेश गुप्ता, केशव मल्होत्रा और सीएमओ रुपिंदर कौर के साथ सीमा को लेकर सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचा। मैं एंबुलेंस में पत्नी के साथ था, जबकि अन्य लोग अपने अपने वाहनों में थे। अस्पताल में डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सीमा के सिर पर चोटें हैं।

क्या कहती है पुलिस
इस मामले में संदेह के आधार पर बीबी गोयल का नारको टेस्ट करवाया जाएगा। अदालत से अनुमति मिल गई है। बीबी गोयल ने भी टेस्ट के लिए सहमति जता दी है। गुजरात के गांधीनगर स्थित प्रयोगशाला में संपर्क कर रहे हैं।
ओमवीर बिश्नोई, डीआईजी चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed