{"_id":"6876b3a637dce29441000e35","slug":"security-of-new-indira-colony-will-be-strengthened-with-cctv-cameras-chandigarh-news-c-16-pkl1043-764345-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीसीटीवी कैमरे से न्यू इंदिरा कॉलोनी की सुरक्षा होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीसीटीवी कैमरे से न्यू इंदिरा कॉलोनी की सुरक्षा होगी मजबूत
विज्ञापन
चंडीगढ़। न्यू इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार को सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले कालोनी में कैमरा लगाने को लेकर सर्वे पूरा किया गया था। सर्वे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कॉलोनी का निरीक्षण किया गया।
कॉलोनी निवासी साहिल चावर ने कहा कि सांसद मनीष तिवारी का यह कदम कॉलोनी को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अच्छा प्रयास है। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज ठाकुर, आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट सतबीर, नेतराम राणा, लील कुरैशी, मनोहर, बलबीर सहित अन्य स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। यह पहल चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी द्वारा उनके सांसद निधि (एमपी फंड) से की गई है। तिवारी ने कॉलोनी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने का वादा किया था जिसे अब अमल में लाया जा रहा है।