{"_id":"66e907702815ca13c7085da6","slug":"security-of-girl-students-in-chandigarh-pu-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पीयू में छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़, स्ट्रीट लाइट नहीं जलती... सुरक्षाकर्मियों की भी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पीयू में छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़, स्ट्रीट लाइट नहीं जलती... सुरक्षाकर्मियों की भी कमी
Tue, 17 Sep 2024 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
काजल मनियार, संवाद, चंडीगढ़
काजल मनियार, संवाद, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:10 AM IST
सार
पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस में करीब 150 सुरक्षाकर्मियों की कमी है। कैंपस के बहुत सारे इलाके में सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ रात के समय कैंपस में लगी स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जलती है।
विज्ञापन
स्टूडेंट सेंटर
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव के दौरान असुरक्षा को लेकर काफी मामले सामने आए है। चुनाव खत्म हुए एक हफ्ते से अधिक समय हो गया है। लेकिन, सुरक्षा की दृष्टि से छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
कुछ छात्राओं ने बताया कि चुनाव के दौरान कुछ मनचले लड़के वोट मांगने के बहाने छेड़छाड़ करने की फिराक में रहते थे। इसके साथ कुछ लड़के अभद्र लहजे में वोट मांगने के बहाने अनर्गल बातें करते थे।
जानकारी के मुताबिक कैंपस में करीब 150 सुरक्षाकर्मियों की कमी है। वहीं, कैंपस के बहुत सारे इलाके में सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ रात के समय कैंपस में लगी स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जलती है।
विज्ञापन
बॉटनी विभाग में पढ़ने वालीं अश्विनी ने बताया कि वह साउथ कैंपस में रहती है। क्लास के लिए आते-जाते वक्त ई-रिक्शा नहीं मिलती है, जिससे डर लगा रहता है।
बॉटनी विभाग की छात्रा ने बताया कि वह डे-स्कॉलर है। इस वजह से दिन व रात में कई बार पीयू से बाहर आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान कुछ मनचले लड़के गाड़ियों से पीछा कर हॉर्न बजा कर परेशान करते हैं। उनको अनदेखा करने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
उर्दू विभाग की एक छात्रा ने बताया कि है कि वह हॉस्टल में रहती है और काफी बार प्राइवेसी को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार उनका नंबर लीक हुआ और अनजान लोग उन्हें फोन करके परेशान करते है। एम ए हिस्ट्री विभाग की छात्रा ने कहा कि कैंपस में दाखिला लिए हुए बीस दिन से ज्यादा हुए है, सुरक्षा को लेकर कई सारी परेशानियां है, हॉस्टल के मेस तक लड़के पहुंच जाते है ओर कई बार तो धक्का मार कर चले जाते हैं।
सुरक्षा को लेकर कई बार रजिस्ट्रार को नोट करवा दिया गया। सुरक्षाकर्मियों व स्ट्रीट लाइट ने जलने की शिकायत भी दी थी, जिसके बाद लाइट जल रही है। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। - अनुराग दलाल, अध्यक्ष, पीयू