राम रहीम की पेशी को लेकर हरियाणा के 3 शहरों में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मुख्य आरोपी राम रहीम की पेशी को लेकर पंचकूला समेत हरियाणा के सिरसा और रोहतक में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। शहर के एंट्री प्वाइंट को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। शहर में 17 नाके लगाए गए हैं। हरियाणा पुलिस लॉ एंड ऑर्डर आईपीएस डॉ. हनीफ कुरैशी ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। वाहनों की एंट्री बिना चेकिंग के शहर में नहीं होगी। शहर में पीसीआर की गश्त भी दिनभर रही। वहीं जवानों ने दंगाइयों से निपटने के लिए शहर में दिनभर अभ्यास किया है।
पंचकूला प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारियों ने दिनभर मीटिंग कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। शहर में राम रहीम की पेशी को लेकर दिनभर पुलिस ने दंगाइयों से निपटने के लिए अभ्यास किया। शहर के सेक्टरों में पुलिस के जवान पैदल गश्त करते रहे। इसके अलावा सेक्टरों में घोड़े से भी पुलिस ने गश्त की है।
डीसीपी पंचकूला कमलदीप गोयल ने बताया कि शहर में 24 घंटे के लिए नाके लगाए गए हैं। इनमें शहर के सभी इंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर यह नाका लगाया गया है। रात के समय शहर में एसएचओ की ओर से अलग गश्त की जा रही है। पीसीआर, राइडर सेक्टरों में हर जगह गश्त कर रही है।
पुलिस ने सभी जगह की चेकिंग
सेक्टर-23 स्थित चर्चा घर की चेकिंग पुलिस की ओर से की गई। पुलिस की ओर से सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि बाबा की पेशी तक यहां पर बाहरी लोगों की एंट्री नहीं की जानी चाहिए। पुलिस ने जिला अदालत के बाहर, अस्पताल सहित सेक्टरों में लगातार गश्त कर रही है।
सीसीटीवी कैमरे से भी रखी जाएगी नजर
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के आरोपी की पेशी को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर निगम की ओर से लगाए गए सभी 350 सीसीटीवी कैमरों को चालू किया जाएगा। इससे शहर के आसपास के सभी मूवमेंट को कवर किया जाएगा।