फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security for Amit Shah visit leads to shutdown of Mandi market operations

Chandigarh News: अमित शाह के दौरे की सुरक्षा, मंडी के कारोबार पर ताला

Thu, 29 Oct 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Security for Amit Shah visit leads to shutdown of Mandi market operations
सेक्टर-26 सब्जी मंडी के पिछले रास्ते बंद, ट्रकों की आवाजाही ठप होने से आढ़ती परेशान
विज्ञापन

टूटी सड़कों को रातोंरात चमकाया, लेकिन बैरिकेडिंग और तालों से फल-सब्जियों की सप्लाई प्रभावित
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ की मुख्य सब्जी एवं अनाज मंडी के कारोबार पर भारी पड़ने लगी है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मंडी के पिछले दो रास्तों पर बैरिकेडिंग कर ताले लगा दिए गए हैं। इससे फल-सब्जियों से लदे ट्रकों की आवाजाही ठप हो गई है और आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है।
प्रशासन ने गृह मंत्री के रूट और मंडी के आसपास सौंदर्यीकरण के लिए तेजी से काम कराया। एक साल से टूटी पड़ी सड़कों पर रातोंरात नई परत बिछा दी गई। लेकिन काम पूरा होने के बाद सुरक्षा के नाम पर मंडी के पिछले रास्ते बंद कर दिए गए। आढ़तियों का आरोप है कि रास्ते बंद होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ट्रक फंसे, माल खराब होने का डर
मंडी में रोजाना तड़के बाहरी राज्यों से सैकड़ों ट्रक फल और सब्जियां लेकर पहुंचते हैं। पिछले गेट बंद होने से ट्रकों को प्रवेश में दिक्कत आ रही है। मंडी के बाहर और संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है। लोडिंग-अनलोडिंग प्रभावित होने से माल समय पर खुदरा दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहा। आढ़तियों को आशंका है कि देरी से फल-सब्जियां खराब हो सकती हैं और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती विनोद ने कहा कि ट्रकों की आवाजाही के लिए पिछले रास्तों का इस्तेमाल होता है। इन्हें बंद करने से समस्या खड़ी हो गई है। आढ़ती एसोसिएशन के ब्रजभूषण ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मंडी के रास्ते इस तरह बंद नहीं किए जा सकते। आढ़ती एसोसिएशन और व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed