{"_id":"63027ab6b3b7fb65805ef31b","slug":"security-beefed-up-in-new-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आतंकी हमले के इनपुट के बाद न्यू चंडीगढ़ में बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस ने बसों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आतंकी हमले के इनपुट के बाद न्यू चंडीगढ़ में बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस ने बसों की जांच की
Mon, 22 Aug 2022 12:09 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:09 AM IST
सार
पुलिस ने सर्च अभियान के तहत बस, गाड़ी और अन्य वाहनों को रोककर जांचा। पुलिस अधिकारियों ने बसों के अंदर जाकर सवारियों के बैग और अन्य सामान खोलकर तलाशी ली।
विज्ञापन
बसों की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू चंडीगढ़ में कैंसर अस्पताल के उद्घाटन के लिए 24 अगस्त को पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले केंद्र की खुफिया एजेंसियों ने चंडीगढ़ और मोहाली में आतंकी घटना होने के इनपुट के बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने सरकारी इमारतों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों की जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान संदिग्ध जगहों पर अधिकारियों की तैनाती की गई, ताकि संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलते ही कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके। हालांकि पुलिस ने सर्च अभियान के तहत बस, गाड़ी और अन्य वाहनों को रोककर जांचा। जबकि पुलिस अधिकारियों ने बसों के अंदर जाकर सवारियों के बैग और अन्य सामान खोलकर तलाशी ली।
विज्ञापन
अचानक की बसों और संदिग्ध वाहनों की जांच
शहर में सभी महत्वपूर्ण स्थानों, इमारतों, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को बढ़ाते हुए अचानक जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख की सुपरविजन में दारा स्टूडियो के नजदीक अन्य शहर और राज्यों से आने वाली बसों की जांच की गई। इस दौरान डीएसपी सिटी-2 हरिंदर सिंह मान की देखरेख में संदिग्ध वाहनों को रोककर चेक किया गया। जबकि फेज-1 थाना पुलिस की टीम ने भी सभी वाहनों को जांच की। डीएसपी-2 सिमरनजीत सिंह बल की देखरेख में फेज-11 स्थित सभी महत्वपूर्ण स्थानों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को पुख्ता किया गया। फेज-11 थाना प्रभारी गगनदीप सिंह खुद तलाशी अभियान की देखरेख करते रहे।
विज्ञापन
खुफिया विभाग दफ्तर पर किया था आरपीजी से हमला
बता दें कि मई में सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय की इमारत को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने आरपीजी से हमला किया था। इस वारदात के बाद पंजाब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में आ गई थी। इस वारदात को अंजाम देने की गुत्थी को सुलझाते का दावा करते हुए पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हमले ने पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। रविवार को पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।